डीएवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

डीएवी पीजी कॉलेज की एनसीसी विग के कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रथम और लड़कियों की टुकड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। इन दोनों टुकड़ियों में डीएवी कॉलेज करनाल के 23 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 07:00 AM (IST)
डीएवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन
डीएवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पीजी कॉलेज की एनसीसी विग के कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रथम और लड़कियों की टुकड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। इन दोनों टुकड़ियों में डीएवी कॉलेज करनाल के 23 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इन कैडेट्स की 25 जुलाई से कर्ण स्टेडियम करनाल में परेड की प्रैक्टिस चल रही थी जिस के चलते इन कैडेट्स ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह पुरस्कार हासिल किया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने पुरस्कार दिए। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी अधिकारी प्रो. आशिष गुप्ता, प्रो. विपिन नेवट को बधाई दी व स्वतंत्रता दिवस पर एनसीसी कैडेट्स के परेड में शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

chat bot
आपका साथी