केंद्रीय सतर्कता आयोग को ओर अधिक अधिकार दिए जाएं : राखी गिब्रानी

गांव गोंदर स्थित स्वामी अमर देव आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संचालक गोविद कुमार की अध्यक्षता में प्रिसिपल राखी गिब्रानी के नेतृत्व में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत लोक गीत एवं विभिन्न विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार की परिभाषा एवं इसकी रोकथाम विषय पर वाद विवाद प्रकट कर अपने विचार व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:40 AM (IST)
केंद्रीय सतर्कता आयोग को ओर अधिक अधिकार दिए जाएं : राखी गिब्रानी
केंद्रीय सतर्कता आयोग को ओर अधिक अधिकार दिए जाएं : राखी गिब्रानी

संवाद सूत्र, निसिग : गांव गोंदर स्थित स्वामी अमर देव आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संचालक गोविद कुमार की अध्यक्षता में प्रिसिपल राखी गिब्रानी के नेतृत्व में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत लोक गीत एवं विभिन्न विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार की परिभाषा एवं इसकी रोकथाम विषय पर वाद विवाद प्रकट कर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं प्रधानाचार्य राखी गिब्रानी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार को खुद की ईमानदारी से रोका जा सकता है। दूसरों को नसीहत देने से पहले हमें खुद की ईमानदारी साबित करनी पड़ेगी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार की जांच करने वाली संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग को अधिक अधिकार दिए जाने चाहिए। ताकि वह निष्पक्षता व स्वतंत्रता से अपना कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि भारत मे 138 स्पेशल सीबीआइ कोर्ट है। जिनमें कछुआ चाल से मामलों का निपटारा होता है। जिन्हें गति मिलनी अनिवार्य है। लोकपाल व लोकायुक्त पदों को प्रमुखता से बहाल किया जाए। यदि कोई बड़ा अधिकारी रिश्वत लेता दिखे तो इसकी सूचना संबंधित कार्यालय में दें। शिकायतकर्ता की जानकारी झूठी होने पर उसे दो साल की सजा व बीस हजार का जुर्माना भी हो सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान सरकार के नियम पब्लिक इंटरेस्ट डिस्क्लोजर एंड प्रोटेक्शन ऑफ इंफॉर्मर्स रेसोलुशन एक्ट के तहत गुप्त रखी जाएगी। इस कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागी जैसमीन, प्रवेश, हिमेश, तानिया व प्रीति को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी