कार्यकर्ताओं को और ज्यादा उत्साह से काम करना चाहिए : निर्मल सिंह

नगर पालिका चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को गुहला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 07:40 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को और ज्यादा उत्साह से काम करना चाहिए : निर्मल सिंह
कार्यकर्ताओं को और ज्यादा उत्साह से काम करना चाहिए : निर्मल सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : नगर पालिका चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को गुहला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका चुनाव के समय किए गए सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की टीम ने जो कार्य किया है उसका वह तहे दिल से धन्यवाद प्रकट करते हुए आग्रह करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार से एकजुट होकर यदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता कार्य करेंगे तो आने वाला समय हमारा होगा। उन्होंने कहा बेशक हमें वह सफलता नहीं मिली जिसकी हमें उम्मीद थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत में कोई कमी नहीं थी। उन्होंने पूरी निष्ठा व लगन से उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी किया और मेहनत भी की। उन्होंने कहा कि हार जीत तो बनी रहती है। आज आम आदमी पार्टी का ग्राफ हरियाणा में बढ़ रहा है, जो कि आने वाले समय में अपना प्रचंड रूप लेकर अपनी सरकार बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के रूप से मजबूत होकर अपने संगठन को मजबूत करने और मिलकर काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को उत्तरी जोन की नवनियुक्त संयोजक चित्रा सरवारा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श करेंगी। इस अवसर पर मास्टर जितेन्द्र खेड़ी गज्जन सिंह, कुलभूषण शर्मा, जगजीत सिंह, कर्मजीत अंटाल, सुदेश शर्मा, सोनू कम्बोज, कंवलजीत पूनिया, एडवोकेट राकेश खानपुर, एडवोकेट नीरज कुमार, हरजोत कौर कल्याण, मालविदर सिंह, गिल जगतार, जोधा सरपंच, रामकुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी