गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, कैथल : खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुखालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गो¨बद ¨सह का प्रकाशोत्सव जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा नीम साहिब में तीन दिन से रखे श्री अखंडपाठ साहिब का भोग लगा शबद कीर्तन हुआ। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका। सिख संगत की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 11:26 PM (IST)
गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव पर निकाला भव्य नगर कीर्तन
गुरु गो¨बद ¨सह के प्रकाशोत्सव पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, कैथल : खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गो¨बद ¨सह का प्रकाशोत्सव जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा नीम साहिब में तीन दिन से रखे श्री अखंडपाठ साहिब का भोग लगा शबद कीर्तन हुआ। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका। सिख संगत की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की।

नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भव्य पालकी में सजाया गया था। आगे-आगे चल रहे बैंडबाजे वाले गुरबाणी की धुनों से सब को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। उनके पीछे महिलाएं झाडू से सफाई करती हुई चल रही थी। गुरुद्वारा नीम साहिब के मुख्य ग्रंथी साहब ¨सह शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे थे।

साहब ¨सह ने वाहो वाहो गो¨बद ¨सह आपे गुरु चेला, खालसा मेरो रूप है खास, इन्हीं की कृपा से सजे हम हैं शबद पेश किए। संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत बोले सोनिहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाकर किया।

श्री सुखमनी सभा सोसाइटी के प्रधान खजान ¨सह व मंजी साहिब सुखमनी सभा सोसाइटी के प्रधान जोगा ¨सह की अगुवाई में श्रद्धालु शबद कीर्तन कर रहे थे। नगर कीर्तन डोगरा गेट, चंदाना गेट, शहीद भगत ¨सह चौक, कबूतर चौक, न्यू करनाल रोड व पेहवा चौक से होते हुए श्री गुरु तेग बहादुर चौक पर पहुंचा। इससे पूर्व सुबह गुरुद्वारा में साहब ¨सह व जत्थे ने शब्द कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि गुरु गो¨बद ¨सह व उनके पिता श्री गुरु तेग बहादुर ने ¨हदू धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व कुर्बान कर दिया।

गुरु गो¨बद ¨सह मुगल शासकों ने ¨हदूओं पर किए जा रहे अत्याचारों का डटकर विरोध किया। गुरुजी ने खालसा पंथ की स्थापना की। इस मौके पर म¨नद्र ¨सह एडवोकेट, कुलदीप ¨सह, गुरनाम ¨सह गोराया मौजूद थे। बाक्स-

गतका पार्टी ने मोहा सब का मन

भाई उदय ¨सह गतका पार्टी की तरफ से नगर कीर्तन में हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। गतका टीम में छोटे बच्चों, नौजवानों और युवतियों ने भी तलवारबाजी, लाठी के करतब दिखा सब का मन मोह लिया। शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जगह जगह भव्य द्वार बनाए थे। कीर्तन में शामिल संगत का फूलों की बरखा कर स्वागत किया गया। --------------

chat bot
आपका साथी