.बड़े भागा नाल मिलदी सतगुरु दी नौकरी

संवाद सहयोगी, गुहला चीका : श्री श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी के 22

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 08:27 PM (IST)
.बड़े भागा नाल मिलदी 
सतगुरु दी नौकरी

संवाद सहयोगी, गुहला चीका :

श्री श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी के 22वें दिन गुहला में सुभाष वधावन के निवास पर पहुची और प्रभातफेरी के पहुचने पर सभी भक्तजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रभातफेरी के दौरान संकीर्तन की शुरूआत कशमीरी वर्मा ने बड़े भागा नाल मिलदी सतगुरु दी नौकरी गुरु दे दरबारे दी सदा ढोआ टोकरी गुरु वंदना से की। रविंद्र बिंदलिश ने एक कमरा कमरे में मंदिर, मंदिर में तुम श्याम, प्रभु मुझे ऐसा घर दो, अंकुश सिंगला ओ करता रहमत की वो बरसात है, ओ मुरली वाले की क्या बात है। भजन सुनकर सारा वातावरण कृष्ण मय बना दिया। आशु वर्मा ने उत्तरा सागर में जो उसको मोती मिला नुकता चिनि सका वादी को में ना मिला। भजनों के माध्यम से उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी में हर व्यक्ति को थोड़ा बहुत समय जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि सुबह का वातावरण सात होता है। नेहा वर्मा ने रस भरे ससिया के बड़े सरिले नेना बड़े ससिले नेना गाकर भक्तजनों को नाचने-झूमने पर मजबूर कर दिया। संकीर्तन की समाप्ति पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया और पालकी गऊशाला पहुची। इस अवसर पर महिला नेता राजरानी शर्मा, सुखपाल वर्मा, कुलदीप ¨सह, राकेश, अनिल सिंगला, वेद प्रकाश, राजकुमार, ईश्वर वर्मा, रविंद्र, कृष्ण, नेहा वर्मा, रुपाली, गीता, सुरेश कुमार, सुभाष जाखौली, लक्ष्मण दास गर्ग, कृष्ण सिंगला, जीवन कुमार, सुशील कुमार, शिव कुमार, विक्की गोयल, गगन दीप, हरिराम, राजकुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी