सीपीआइएम ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

By Edited By: Publish:Sun, 17 Aug 2014 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Aug 2014 07:37 PM (IST)
सीपीआइएम ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

कैथल : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी कैथल की बैठक कामरेड कुंदन लाल जिला सचिव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम चंद, महेंद्र सिंह, जसपाल ने विशेष रूप से भाग लिया। आंदोलनरत हरियाणा के कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों बारे उपायुक्त कैथल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों का संबंध प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आम लोगों से जुड़ा हुआ है और कर्मचारी भी समाज का अभिन्न अंग है। ज्ञापन में ठेका प्रथा, आउटसोर्सिग नीति बंद की जाए, समान काम के लिए समान वेतन के आधार पर न्यूनतम वेतन तय हो, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की जाए। कर्मचारियों के वेतन, ग्रेड पे व भत्तों में संसोधन हो जो किसी भी स्थिति में केंद्र व पंजाब से कम न हो, रोडवेज में 3519 निजी परमिट की नीति वापस ली जाए और सार्वजनिक परिवहन सेवा का विस्तार किया जाए। महिला कर्मचारियों को चाटूल्ड केयर लीव बिना शर्त दी जाए। उन्हें कार्य स्थल पर सुरक्षा प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी आशा मिड डे मील, मदर ग्रुप आदि स्कीमों में कार्यरत महिलाओं को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और न्यूनतम वेतन दिया जाए। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को बहाल किया जाए। वास्तविक चिकित्सा खर्च के आधार पर कैशलैस चिकित्सा नीति बनाई जाए। कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए और श्रम कानूनों का दृढ़ता से पालन किया जाए। कर्मचारियों के आवेदन पत्र पर आधारित पारदर्शी तबादला नीति बनाई जाए। मारुति के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए जाए और सभी सेवाएं बहाल की जाए। खेत मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सर्व समावेशी कानून बनाया जाए।

chat bot
आपका साथी