सीएम मनोहरलाल के हेलीकाप्‍टर की आपात लैंडिंग, बच्‍चों के बीच पहुंचे

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकाप्‍टर कर शनिवार शाम में झज्‍जर की पुलिस लाइन में आपात लैंडि्रग हुई। वह गुरुग्राम जा रहे थे अौर मौसम खराब होेने के कारण हेलीकाप्‍टर काे उतारना पड़ा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 01 Jul 2017 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jul 2017 06:05 PM (IST)
सीएम मनोहरलाल के हेलीकाप्‍टर की आपात लैंडिंग, बच्‍चों के बीच पहुंचे
सीएम मनोहरलाल के हेलीकाप्‍टर की आपात लैंडिंग, बच्‍चों के बीच पहुंचे

जेएनएन, झज्‍जर। मौसम खराब हाेने के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेल‍ीकाप्‍टर की झज्‍जर में आपातकालीन लैंडिंग हुई। आज शाम उनका तेज बारिश के कारण की पुलिस लाइन में उतरा। सीएम के हेलीकाप्‍टर की अापात लैंडिंग की सूचना से अ‍धिकारियों में हड़कंप मच गया। वह गुरुग्राम जा रहे थे। मौसम ठीक न होने पर वह कार से गुड़गांव रवाना हुए। इस बीच वह पुलिस लाइन के पास खेल रहे बच्‍चों के बीच पहुंच गए।

आज शाम करीब चार बजे मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल हेलीकाप्‍टर से गुरुग्राम जा रहे थे। हेलीकाप्‍टर झज्‍जर के पास पहुंचा तो वहां तेज बारिश हो रही थी और मौसम हेलीकाप्‍टर की उड़ान के लायक नहीं था। इसके बाद हेलीकाप्‍टर की झज्‍जर की पुलिस लाइन के ग्राउंड में आपात लैंडिेंग कराई गई।

यह भी पढ़ें: जीएसटी लॉग इन में पानीपत टॉप पर, अंबाला का दूसरा स्थान

झज्‍जर पुलिस लाइन में बच्‍चों के बीच मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल।

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस एवं प्रशासन के आल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पास के मैदान में खेल र‍हे छोटे बच्‍चों को देख मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल बच्‍चों के बीच पहुंच गए। बच्‍चों ने उनको अपने बीच देखकर सीएम को घेर लिया। मुख्‍यमंत्री ने बच्‍चों से बात की और उनके साथ घुलमिल गए।

यह भी पढ़ें: महिला ने बैंक कर्मचारी को बेहोश कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रही ब्लैकमेल

उन्‍होंने बच्‍चों से भारत माता की जय के नारे लगवाए और उनके साथ बातचीत की। बच्‍चे मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को अपने साथ देखकर बेहद खुश थे। मुख्‍यमंत्री ने बच्‍चों के साथ फोटो खिंचवाई। बाद में मौसम ठीक नहीं होने के कारण मुख्‍यमंत्री कार से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी अक्‍सर मायके चली जाती थी, दुखी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

chat bot
आपका साथी