विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी अक्‍सर मायके चली जाती थी, दुखी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 02:21 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 03:19 PM (IST)

लु‍धियाना के माछीवाड़ा के गांव रतीपुर में एक व्‍यक्ति की पत्‍नी अक्‍सर मायके चली जाती थी। इससे दुखी होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

पत्नी अक्‍सर मायके चली जाती थी, दुखी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान
पत्नी अक्‍सर मायके चली जाती थी, दुखी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

जेएनएन, माछीवाड़ा साहिब। माछीवाड़ा के नजदीक गांव रतीपुर में एक व्‍यक्ति की पत्‍नी अकसर मायके चली जाती थी। इससे वह बेहद परेशान था। उसने पत्‍नी को इससे कई बार टोका और मायके जाने से मना किया, लेकिन वह इससे बाज नहीं आई। टोकने पर वह उससे झगड़ा करती थी। इससे दुखी होकर पति ने आत्‍महत्‍या कर ली।

खुदकुशी करने वाला कर्मजीत सिंह (40) फोटोग्राफर था। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है आैर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कर्मजीत के विवाह को 18 साल बीत चुके थे। उसके एक लड़की और लड़का है। उसकी पत्नी का अक्सर मायके आना जाना लगा रहता था। इससे वह परेशान था।

यह भी पढ़ें: झांसा दे बड़ी बहन को कमरे में ले गया तांत्रिक, छोटी ने झांककर देखा तो उड़े होश

आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार, कर्मजीत ने पत्‍नी को इसे लेकर कई बार समझाया, लेकिन पत्‍नी इससे बाज नहीं आई। पत्‍नी के इस रवैये से वह बेहद तनाव में रहने लगा और नशा भी करने लग। इसके बाद वह नशे का आदी हो गया और नशे की लत के चलते आर्थिक समस्‍या से घिर गया।

यह भी पढ़ें: दुष्‍कर्म के केस में जेल से छूटकर आया पति, फिर भाइयों संग किया पत्नी से गैंगरेप

इसी बीच पत्‍नी फिर मायके गई तो वह क्षुब्‍ध हो गया। उसने दुखी होकर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आत्महत्या का कारण उसने पत्नी का अक्‍सर मायके में रहना बताया है। उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।