एलआइसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : देश भर के बीमा कर्मचारियों एवं अधिकारियों का अपनी मागों व वेतन पुननि

By Edited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2015 07:23 PM (IST)
एलआइसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

देश भर के बीमा कर्मचारियों एवं अधिकारियों का अपनी मागों व वेतन पुननिर्धारण को लेकर संघर्ष रूकने का नाम नही ले रहा है। इसी के चलते मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालय के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने भोजनावकाश के समय रोष प्रदर्शन करते हुए निगम प्रबंधन व भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए नरेश चंद्र रस्तोगी ने कहा कि भारत सरकार व भारतीय जीवन बीमा निगम प्रबंधन अनावश्यक रूप से निगम को अपनी मेहनत के बल पर नई ऊचाइयों पर ले जाने वाले वाले कर्मचारियों के वेतन पुननिर्धारण के हक को 3 साल से रोके हुए है। इस अवसर पर बीमा कर्मचारियों के यूनियन अध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में देश भर के बीमा कर्मचारियों ने स्वहस्ताक्षरित पत्र भी वित मंत्री अरूण जेटली को 23 सितंबर को 2015 को भेजी है। लेकिन इसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। अत: भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की सभी यूनियनों के ज्वाईट फ्रंट ने निर्णय लिया है कि 6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 16 नवंबर व 18 नवंबर को देशभर के सभी कार्यालयों में भोजनावकाश के दौरान रोष प्रदर्शन किया जाएगा तथा 14 अक्टूबर को 1 दिन की व 19 व 20 नवंबर 2015 को निगम में 2 दिन की हड़ताल की जाएगी। मंगलवार के प्रदर्शन में सुरजीत सिंह, मिनाक्षी बजाज, प्रवीन आहुजा, कृष्ण बत्तरा, प्रवीण गोयंका, कंचन बत्तरा, प्रेम कुमारी, चंद्र प्रकाश छाबड़ा, नीलम पोपली, बाबूलाल, ऊषा शर्मा, आशा, धर्मपाल राठी, मीनू कुमारी, विजय भारद्वाज, के के शर्मा, उमेद सिंह मुदगिल, जयपाल डागर, सतबीर सिंह, अमित गुप्ता व रामकिशोर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी