बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, इसलिए छेड़ रहे सीबीआइ व राफेल का मामला

हिसार में रैली में पहुंची केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए वह राफेल, सीबीआइ जैसे मुद्दे उठा रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 06:02 PM (IST)
बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, इसलिए छेड़ रहे सीबीआइ व राफेल का मामला
बीरेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, इसलिए छेड़ रहे सीबीआइ व राफेल का मामला

जेएनएन, हिसार। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में दो हजार लोग ऐसे थे जिन्हें कांग्रेस ने 500 से 50 हजार करोड़ रुपये तक कमवाए। कांग्रेस राज में काफी गोलमाल हुआ। अब वह चुनाव से पूर्व सीबीआइ, राफेल का मामला छेड़ रहे हैं। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। वह आजाद नगर के पटवार भवन में जन विश्वास रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीरेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दस साल के राज में इस देश के दो हजार आदमी पांच सौ करोड़ से 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचे। यह धन कांग्रेस नेताओं के माध्यम से उन्होंने कमाए, जिससे देश खोखला हो गया था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए महागठबंधन बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। रोडवेज हड़ताल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग उनसे मिले हैं। वह बातचीत करेंगे। हर मसले का हल बातचीत से निकलता है। कर्मचारियों को भी समझना चाहिए कि आम आदमी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में ऐसा वातावरण बनाया है जिससे देश के हर नागरिक को यह लगता है कि देश सुरक्षित और शक्तिशाली हो रहा है। जनता का यह विश्वास और धारणा ही इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेस नेता साइकिल यात्रा कर रहा है तो कोई रथ यात्रा कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि इन्हें सब यात्राएं छोडक़र केदारनाथ की यात्रा करनी चाहिए और वहीं जाकर बस जाना चाहिए, क्योंकि पहाड़ी और सुनसान स्थान पश्चाताप के लिए सबसे अनुकूल होते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी