शादी के ढाई साल तक बच्‍चा नहीं हुआ तो पति बना दरिंदा, गला घोंट प‍त्‍नी की कर दी हत्‍या Hisar news

पिता ने बताया हम छत पर गए तो विजय चारपाई पर बेटी पूनम का गला दबा रहा था। हमने छुड़वाया तो विजय धक्का मारकर भाग निकला। चारपाई पर पूनम की गर्दन लटकी हुई थी मेरे सामने ही बेटी मर गई

By manoj kumarEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 05:18 PM (IST)
शादी के ढाई साल तक बच्‍चा नहीं हुआ तो पति बना दरिंदा, गला घोंट प‍त्‍नी की कर दी हत्‍या Hisar news
शादी के ढाई साल तक बच्‍चा नहीं हुआ तो पति बना दरिंदा, गला घोंट प‍त्‍नी की कर दी हत्‍या Hisar news

हिसार, जेएनएन। लड़की जिसके सहारे अपने पूरे परिवार को छोड़ ससुराल आती है। वहीं व्‍यक्ति दरिंदा बन जाए तो क्‍या हो। हिसार के एक गांव बहबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्‍नी की ही हत्‍या कर दी। 24 वर्षीय पूनम के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया।

पोस्टमार्टम में प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस के अनुसार औलाद न होने पर चिड़ोद निवासी पति विजय ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 

बहबलपुर गांव के बजरंग ने पुलिस को बयान देकर कहा कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियां शादीशुदा हैं और बेटा साधुराम कुंवारा है। उसने बड़ी बेटी पूनम की शादी गांव चिड़ोद के विजय के साथ ढाई साल पहले की थी। पूनम को कोई संतान नहीं हुई। पति विजय अक्सर झगड़ा करता रहता था। दामाद शुक्रवार को बेटी को छोड़कर चल गया था। वह शनिवार को फिर आया। दामाद और पूनम रात 8.30 बजे छत पर चले गए।

कुछ देर बाद पूनम की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह और बेटा साधुराम दौड़कर छत पर गए तो विजय चारपाई पर पूनम का गला दबा रहा था। हमने छुड़वाया तो विजय धक्का मारकर भाग निकला। चारपाई पर पूनम की गर्दन लटकी हुई थी। परिजन एक वाहन में पूनम को सिविल अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

....प्राथमिक जांच में पता चला है कि औलाद न होने के कारण पति विजय पूनम से तकरार करता रहता था। विजय ने रविवार रात को अपनी ससुराल में पूनम की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया है।

--मनोज कुमार एसएचओ, सदर थाना, हिसार।

....पूनम के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया गया है। पोस्टमार्टम करने पर पता चला है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।

--डा. रमेश कामरा, सिविल अस्पताल, हिसार।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी