केजरीवाल की रैली से पहले ही निगम ने उतरवाए होर्डिंग, 'आप' का प्रदर्शन

हिसार में आप नेता अरविंद केजरीवाल की रैली से पहले ही निगम ने पार्टी के पोस्टर हटवा दिए। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 01:10 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 08:42 PM (IST)
केजरीवाल की रैली से पहले ही निगम ने उतरवाए होर्डिंग, 'आप' का प्रदर्शन
केजरीवाल की रैली से पहले ही निगम ने उतरवाए होर्डिंग, 'आप' का प्रदर्शन

जेएनएन, हिसार। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग राज्यमंत्री बनवारी लाल के आने से पहले नगर निगम ने शहर में लगे आम आदमी पार्टी (आप) के पोस्टरों का हटवा दिया। निगम की इस कार्रवाई से राजनीतिक माहौल गरमा गया। इससे नाराज आप कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्यमंत्री को खुश करने के चक्कर में नगर निगम अधिकारियों ने आप की रैली के सभी होर्डिंग हटाए हैं, जबकि भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के होर्डिंग अब भी चौक-चौराहों पर लगे हैं। इससे पता चलता है कि पार्टी की रैली से पूर्व यह कार्रवाई नगर निगम प्रशासन ने जान-बूझकर की है। बता दें कि राज्यमंत्री बनवारी लाल यहां जनपरिवाद समिति की बैठक लेने मंगलवार को आ रहे हैं।

आप के कार्यकर्ता परमजीत सिंह, हवा सिंह, राजीव सरदाना, जगदीप ग्रेवाल ने बताया कि सोमवार सुबह से ही शहर में पार्टी के लगे होर्डिंग व बैनर को निगम कर्मचारियों ने उतारना शुरू कर दिया। इसे लेकर निगम आयुक्त से बात की तो उन्होंने ज्वाइंट कमिश्नर के पास भेज दिया।

ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि रूटीन कार्रवाई के तहत होर्डिंग हटाए गए हैं। जब आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, इनेलो और भाजपा नेताओं के चौकों पर लगे पोस्टर व होर्डिंग नहीं हटाने की बात कही तो ज्वाइंट कमिश्नर चुप्पी साध गए। ज्वाइंट कमिश्नर ने रैली से तीन दिन पहले होर्डिंग व बैनर लगाने की अनुमति दी है।

नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर सिंह यादव का कहना है कि रूटीन कार्रवाई के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के होर्डिंग हटाए गए हैं। यह जान बूझकर नहीं किया गया है। रैली को लेकर उन्हें होर्डिंग व बैनर लगाने हैं तो वह निगम के निर्धारित की गई 32 साइट्स पर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में 300 करोड़ के दवा खरीद घोटाले की जांच कैग के हवाले

chat bot
आपका साथी