सड़क किनारे गड्ढे से हो रही है परेशानी

लक्ष्मण विहार इलाके में गड्ढे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर्ष वाटिका से साथ की सड़क का बहुत बुरा हाल है। आए दिन छोटे वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते रहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 06:31 PM (IST)
सड़क किनारे गड्ढे से हो रही है परेशानी
सड़क किनारे गड्ढे से हो रही है परेशानी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: लक्ष्मण विहार में सड़क के किनारे गड्ढे और सीवेज ओवरफ्लो के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मण विहार को मुख्य सड़क से जुड़ने वाले रास्ते में सड़क के किनारे गड्ढे बने हुए है। एक जगह गड्ढे में सीवेज का पानी बह रहा है। लोगों के बताया कि गड्ढे के कारण साइकिल और स्कूटी चालक अकसर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। इलाके में रहने वाली सुनीता, धर्मपाल, विनोद, मुकेश समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि लक्ष्मण विहार में हर्ष वाटिका के साथ की सड़क ज्यादा खराब है। बहुत गड्ढे हैं। प्रशासन से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान निकल नहीं पा रहे है। हम नगर निगम से गुजारिश कर रहे कि इस सड़क और फुटपाथ की मरम्मत शीघ्र की जाए।

chat bot
आपका साथी