दोस्ती कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

एक किशोरी (15) ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बादशापुर थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। किशोरी ने बयान दिया कि उनके पड़ोसी युवक (21) ने चार माह पहले उससे दोस्ती की थी। दोनों में बातचीत होने लगी तो एक दिन एकांत में पाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पांच दिन पहले फिर उसने दुष्कर्म किया तो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 07:02 PM (IST)
दोस्ती कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
दोस्ती कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: एक किशोरी (15) ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बादशापुर थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। किशोरी ने बयान दिया कि उनके पड़ोसी युवक (21) ने चार माह पहले उससे दोस्ती की थी। दोनों में बातचीत होने लगी तो एक दिन एकांत में पाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

पांच दिन पहले फिर उसने दुष्कर्म किया तो किशोरी ने अपने पिता को बताया, जिसके बाद पिता ने मंगलवार को आरोपित से बात की तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद मंगलवार को पुलिस में शिकायत दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित दिल्ली का रहने वाला है और बादशाहपुर में स्थित एक निर्माण स्थल में काम करता था। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी