गुरुग्राम से भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

प्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ गुरुग्राम से शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। सदस्यता अभियान के साथ ही उन्होंने पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान का भी शुभारंभ किया। सदस्यता में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा गया है जबकि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कम से कम पांच पौधे न केवल लगाएंगे बल्कि उनके रखरखाव के ऊपर भी ध्यान देंगे। हरियाणा में पार्टी के 33 लाख सदस्य हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 06:38 AM (IST)
गुरुग्राम से भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ
गुरुग्राम से भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : प्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ गुरुग्राम से शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। सदस्यता अभियान के साथ ही उन्होंने पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान का भी शुभारंभ किया। सदस्यता में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा गया है जबकि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कम से कम पांच पौधे न केवल लगाएंगे बल्कि उनके रखरखाव पर भी ध्यान देंगे। हरियाणा में पार्टी के 33 लाख सदस्य हैं।

सेक्टर-17 स्थित ब्लिस गार्डन में अभियान का शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। पूरे देश में अभियान के दौरान 20 प्रतिशत सदस्यता में बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा गया है। इससे सदस्यों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। अभियान के दौरान हर वर्ग के लोगों से संपर्क किया जाएगा। उन्हें न केवल सदस्य बनाया जाएगा बल्कि पार्टी व सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।

चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत हासिल होगी। कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है और इनेलो परिवार के विवाद से ग्रस्त है। अन्य किसी का कोई अस्तित्व ही नहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है और जारी है। इससे जनता का विश्वास काफी मजबूत हुआ है।

प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने कहा कि 2014 से पहले पूरे देश में भाजपा संगठन की ²ष्टि से केवल मध्यप्रदेश, गुजरात एवं छत्तीसगढ़ में सशक्त थी लेकिन हरियाणा में लोकसभा की समस्त 10 सीटों को जीतकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश को उन तीनों राज्यों के समकक्ष खड़ा कर दिया है। इसके लिए हरियाणा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान का हकदार है।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी 90 सीटों में से 85 सीटों पर जीत दर्ज कर कर इतिहास रचा जाएगा। समारोह में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा यादव, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी व विधायक उमेश अग्रवाल, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद यादव, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, महामंत्री अनिल गंडास, मनोज शर्मा, कल्याण सिंह चौहान, मेयर मधु आजाद, कुलभूषण भारद्वाज, रमन मलिक, प्रो. अनुराग बख्शी, सत्यप्रकाश जरावता, प्रवीण अग्रवाल, कुलदीप यादव, प्रियव्रत भारद्वाज, प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ, जितेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। स्वाति यादव, डॉ. टीसी राव सहित कई बने भाजपाई

भिवानी-महेंद्रगढ़ से जजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं स्वाति यादव, उनके पिता व जजपा के महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष सतबीर यादव, रेजांगला युद्ध स्मारक समिति के संयोजक डॉ. टीसी राव, राहुल फाजिलपुरिया एवं जीआइए के अध्यक्ष जेएन मंगला सहित काफी संख्या में लोग शनिवार को भाजपाई बन गए।

chat bot
आपका साथी