भगवान परशुराम के रास्ते पर चलें

जासं, फरीदाबाद: भगवान परशुराम जयंती शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने धूमधाम से मनाई। जिला ब्राह्म

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 07:45 PM (IST)
भगवान परशुराम के रास्ते पर चलें

जासं, फरीदाबाद: भगवान परशुराम जयंती शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने धूमधाम से मनाई। जिला ब्राह्मण सभा फरीदाबाद के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने ओल्ड फरीदाबाद बाइपास रोड स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव सच्चाई, ईमानदारी का जो संदेश समाज को दिया उस संदेश को हम सभी ने भी अपने अंदर लाना होगा तभी हम इस देश, प्रदेश व समाज के उत्थान में अपनी भागीदारी निभा पाएंगे।

वहीं दूसरी ओर भगवान परशुराम नव निर्माण संगठन ने भी सेक्टर-17 हरी मंदिर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई। संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल अर्पित करते हुए नमन किया। पदाधिकारी अजय शर्मा ने कहा कि परशुराम शस्त्र विद्या के महान गुरु थे। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्र विद्या प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि सभी उनकी जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लें। इस मौके पर संदीप शांडिल्य, गौरव पाराशर, पंकज वशिष्ठ, चंचल पाराशर, राकेश शर्मा, प्रमोद वत्स और देवेंद्र शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी