सरकार पर बरसी किरण चौधरी, कहा- असलीयत छुपाने को अपनाए जा रहे हथकंडे

किरण चौधरी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर अपनी नाकामी व असलियत छुपाने के लिए जात-पात का जहर घोलने का आरोप लगाया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 03:05 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 05:11 PM (IST)
सरकार पर बरसी किरण चौधरी, कहा- असलीयत छुपाने को अपनाए जा रहे हथकंडे
सरकार पर बरसी किरण चौधरी, कहा- असलीयत छुपाने को अपनाए जा रहे हथकंडे

जेएनएन, भिवानी। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर अपनी नाकामी व असलियत छुपाने के लिए जात-पात का जहर घोलने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी केवल आरएसएस से जुङ़े लोगों को दी जा रही हैं। बाजरे का समर्थन मूल्य भी केवल चहेतों को ही दिया जाएगा। किरण चौधरी ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि भाजपा की पूरी सरकार फेंकू है। वह भिवानी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

किरण चौधरी ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने सबसे पहले सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। उसके बाद किसानों व बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों तथा गांवों में जलभराव का मुद्दा उठाया। साथ ही किरण चौधरी ने सरकार की नौकरियों में निष्पक्षता के दावों को फेल बताते हुए कांग्रेस सरकार बनने पर बदमाशों का हरियाणा छुङवाने का दावा भी किया।

महिला कांग्रेस से एक कार्यक्रम में जाने के सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि यहां भिवानी में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं, ऐसे में उनका महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में जाना संभव नहीं हो पाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि जिले के महिला कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में जरूर शिरकत करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे महिला कांग्रेस में कोई पद ही नहीं रखती।

उन्होने कहा कि बेमौसम बारिश से आधा भिवानी जिले में जलभराव हुआ है। ये सब सरकारी की नाकामी व अनदेखी से हुआ है। बारिश तो बहाना है, असल में ड्रेनों की सफाई के लिए जारी किए जाने वाले करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की भेट चढे हैं। किरण चौधरी ने कहा कि ये विभाग सीएम के पास हैं और इसकी जांच करवाई जानी चाहिए।

किरण चौधरी ने कहा कि सरकार जल्द ही किसानों को प्रति एकङ 50 हजार रुपये मुआवजा दे। एक तो फसल बर्बाद और पानी निकासी न होने पर दूसरी फसल की भी बिजाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों में भी हालात खराब है। जलभराव से मकानों में दरारें आ गई हैं। ऐसे में सरकार को ग्रामीणों को भी मुआवजा देकर राहत देनी चाहिए।

किरण चौधरी ने बाजरे के 1950 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर भी सवाल उठाए और कहा कि 6 लाख मीट्रिक टन में से केवल एक लाख मीट्रिक टन बाजरे की खरीद समर्थन मूल्य पर करना अपने आप में बड़ा सवाल है। किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि समर्थन मूल्य पर केवल भाजपा के चहेते किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा और बाकी किसानों के बाजरे की केवल बोली लगेगी।

किरण चौधरी ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के दावे को भी गलत बताया और आरोप लगाया कि बैकडोर से चहेतों व आरएसएस से जुङे लोगों को ही नौकरियां दी जा रही हैं। किरण चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर पेट्रोल व डीजल को जीएसटी में शामिल किया जाएगा, किसानों के समर्थन मूल्य, फसल बिमा योजना व कर्ज की योजनाओं में सुधार होगा, मूलभूत व कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और बदमाशों को हरियाणा से भागने पर मजबूर कर दिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी