ये सूरत बदलनी चाहिए नाटक से दिया बुराइयां मिटाने का संदेश

हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से चलाए जा रहे नव जागरण सांस्कृ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 08:26 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 08:26 AM (IST)
ये सूरत बदलनी चाहिए नाटक से दिया बुराइयां मिटाने का संदेश
ये सूरत बदलनी चाहिए नाटक से दिया बुराइयां मिटाने का संदेश

जागरण संवाददाता, भिवानी: हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से चलाए जा रहे नव जागरण सांस्कृतिक जत्थे ने ये सूरत बदलनी चाहिए नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराई मिटाने का संदेश दिया। जत्थे का चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम में छात्राओं, स्टाफ सदस्य व शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। इस जत्थे की ओर से यहां पर सामाजिक न्याय, समानता और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर आधारित नाटक ये सूरत बदलनी चाहिए का मंचन किया गया। इसके बाद यह जत्था अपना अगला कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए डा. आम्बेडकर भवन जीतूवाला जोहड़ भिवानी पहुंचा। वहां पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने जत्थे का स्वागत किया।

हाल में तिल रखने की जगह भी शेष नहीं थी और लोगों ने छत पर खड़े होकर भी इस अभूतपूर्व ज्ञान वर्धक कार्यक्रम का आनंद लिया। यहां मंच का संचालन हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के कोषाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने किया। इस मौके पर हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनीषा ने समाज में हो रही महिलाओं व कमजोर वर्ग के प्रति ज्यादती पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज में हो रही न्याय विरोधी गतिविधियों के विरुद्ध यह जत्था प्रदेश के लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका अदा करेगा। कार्यक्रम के आयोजन में डा. अम्बेडकर युवा संघर्ष समिति जीतूवाला जोहड़ के सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई और उनके द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त शिक्षा केंद्र के छात्रों द्वारा भी एक नाटक लड़की पढ़ कर क्या करेगी का मंचन किया गया। हरियाणा विज्ञान समिति जिला भिवानी के अध्यक्ष कुलभूषण आर्य ने सभी दर्शकों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी