जयंती के लिए मुहिम चलाई, मलिक पर टिप्पणी को अनुचित बताया

संवाद सहयोगी, बाढड़ा: जाट आरक्षण संघर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने काफी मेहनत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:53 PM (IST)
जयंती के लिए मुहिम चलाई, मलिक पर टिप्पणी को अनुचित बताया
जयंती के लिए मुहिम चलाई, मलिक पर टिप्पणी को अनुचित बताया

संवाद सहयोगी, बाढड़ा: जाट आरक्षण संघर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने काफी मेहनत की है। उनपर किसी तरह की निम्न स्तरीय टिप्पणी को सहन नहीं किया जाएगा। यह बात श्योराण खाप 25 के अध्यक्ष बिजेन्द्र बेरला और जाट आरक्षण संघर्ष समिति राज्य सचिव विद्यानंद हंसावास ने कही। गुरुवार को जिले के आधा दर्जन गांवों के पंच, सरपंच, नंबरदारों व अन्य मौजिज ग्रामीणों को सर छोटूराम जयंती जसिया कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र देते हुए कही। उन्होंने कहा कि कई स्वयंभू नेता जाट आरक्षण के आंदोलन को कमजोर करने पर तुले हैं। यह लोग केन्द्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर संघर्ष के प्रतीक और प्रत्यक्ष उदाहरण यशपाल मलिक पर लांछन लगाकर आंदोलन को कमजोर करने का कुचक्र रच रहे हैं। प्रदेश के निर्दोष लोगों पर झूठे मामले दर्ज कर उनको रातों रात जेलों में ठूंसा जा रहा है। सर छोटू राम की याद में 25 नवंबर को जयंती कार्यक्रम जसिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। ग्रामीण दौरे में आरक्षण संघर्ष समिति जिला उपाध्यक्ष कप्तान भीम¨सह द्वारका, किसान नेता कमल¨सह मांढी, लीलाराम समसपूर, मा. राजेन्द्र डोहकी, इंद्र¨सह राणा, राज्य सचिव विधानंद हंसावास, महासचिव होशियार ¨सह काकड़ौली, हलकाध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, सुखबीर धनासरी, युवा हलकाध्यक्ष संदीप सांगवान, सुबेदार रिसाल ¨सह, दिलबाग बीडीसी, राजेन्द्र मान, कोषाध्यक्ष उमेद ¨सह, जय¨सह दुधवा, कर्मबीर चिड़िया इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी