डीआरएम ने 45 मिनट किया भिवानी जंक्शन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

जागरण संवाददाता भिवानी बीकानेर मंडल के डीआरएम एके श्रीवास्तव ने भिवानी जंक्शन का निरी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 01:08 AM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 01:08 AM (IST)
डीआरएम ने 45 मिनट किया भिवानी जंक्शन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
डीआरएम ने 45 मिनट किया भिवानी जंक्शन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, भिवानी :

बीकानेर मंडल के डीआरएम एके श्रीवास्तव ने भिवानी जंक्शन का निरीक्षण किया। हालांकि उनका कार्यक्रम झाड़ली तक जाने और विडो इंस्पेक्श्न का था पर मानेहरू और हिसार के बीच बॉक्स लांचिग कार्य चलने से दो गाड़ियां बाधित होने के चलते वे भिवानी जंक्शन पर उतरे और करीब 45 मिनट तक ठहरे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से स्टेशन के बारे में अपडेट भी ली।

शनिवार को बीकानेर मंडल के डीआरएम एके श्रीवास्तव 11:30 बजे भिवानी जंक्शन पर पहुंचे। वे जंक्शन पर 12:15 बजे तक रहे। अधिकारियों के अनुसार डीआरएम पदभार संभालने के बाद वे पहली बार भिवानी आए। उनका कार्यक्रम विडो ट्रेवलिग के जरिये झाड़ली जाना था। भिवानी में ठहराव का कार्यक्रम नहीं था। लेकिन वे यहां पर उतरे ओर यहां की रेल सुविधाओं के बारे में भी अपडेट ली।

रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

एके श्रीवास्तव ने भिवानी जंक्शन के अलावा रेलवे कालोनी, रनिग रूम, स्टेशन, पावर केबिन, बुकिग कार्यालय, पार्सल आफिस आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी कार्य समय पर निपटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से यहां की सुविधाओं के अलावा उनकी डिमांड के बारे में भी जाना। नए डीआरएम के साथ सीनियर डीओएम सुनील कुमार महला, डीसीएम अनिल रैना आदि भी पहुंचे।

रेलवे अधिकारियों और रेल कर्मचारी यूनियन ने किया स्वागत

रेलवे अधिकारियों में स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता, राजेश शर्मा के अलावा नोर्थ वेस्टर्न रेलवे इंप्लाई यूनियन के अध्यक्ष कामरेड कृष्ण कौशिक, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा, शशीप्रकाश, राजीव, मधुसूदन, ओमबीर, सुरेंद्र सिंह आदि ने भी नए डीआरएम का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी