दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, होती रही बूंदाबांदी

जागरण संवाददाताभिवानी मौसम में परिवर्तन आरंभ हो गया है शनिवार अल सुबह से ही आसमान मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 11:12 PM (IST)
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, होती रही बूंदाबांदी
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, होती रही बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता,भिवानी :

मौसम में परिवर्तन आरंभ हो गया है शनिवार अल सुबह से ही आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। रुक-रुककर बूंदाबांदी दिनभर चलती रही। इससे मौसम भी ठंडा हो गया और अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई और दिनभर चली। साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं भी चली, वहीं आसमान में भी बादलों का कब्जा रहा। दिनभर बूंदाबांदी होती रही। विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। वहीं खेतों में फसलें लहलाहती नजर आ रही है और किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम ठंडा रहने की संभावना जताई जा रही है।

ये रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। दिनभर में हवा की गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई। मौसम में आ‌र्द्रता 78 प्रतिशत व ओसांक बिदु 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में 98 प्रतिशत तक आसमान में बादल छाए रहे। फसलों के लिए फायदेमंद

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक प्रो. वेदप्रकाश लुहाच ने बताया कि बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। फसलें अच्छे से पनपेंगी और अच्छी पैदावार होगी। ऐसे में किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी