थम नहीं रही है दुपहिया वाहनों की चोरी

क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चोरी थम नहीं रही है। हर दूसरे दिन कहीं न कहीं से दुपहिया वाहन चोरी हो रहा है। पुलिस की टीमें छानबीन में तो जुटी हैं, मगर ज्यादातर मामले अनसुलझे पड़े हैं। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-2 से एक और दुपहिया वाहन चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकातय में निलौठी गांव के निवासी प्रदीप ने बताया कि वे फिलहाल सेक्टर-2 में रहते हैं। उनके भाई विक्रम के नाम एक स्कूटी है। शुक्रवार की रात को यह स्कूटी उन्होंने अपने घर के सामने खड़ी की थी। मगर सुबह उठकर देखा तो स्कूटी नहीं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM (IST)
थम नहीं रही है दुपहिया वाहनों की चोरी
थम नहीं रही है दुपहिया वाहनों की चोरी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चोरी थम नहीं रही है। हर दूसरे दिन कहीं न कहीं से दुपहिया वाहन चोरी हो रहा है। पुलिस की टीमें छानबीन में तो जुटी हैं, मगर ज्यादातर मामले अनसुलझे पड़े हैं।

शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-2 से एक और दुपहिया वाहन चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकातय में निलौठी गांव के निवासी प्रदीप ने बताया कि वे फिलहाल सेक्टर-2 में रहते हैं। उनके भाई विक्रम के नाम एक स्कूटी है। शुक्रवार की रात को यह स्कूटी उन्होंने अपने घर के सामने खड़ी की थी। मगर सुबह उठकर देखा तो स्कूटी नहीं मिली। रात में ही अज्ञात चोर स्कूटी उड़ा ले गए।

15 नवंबर को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेट्रो स्टेशन के पास से चोरी हुई थी बाइक

इससे पहले आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेट्रो स्टेशन के पास से भी 15 नवंबर को एक बाइक चोरी हो गई थी। इस पर सेक्टर-9ए निवासी सुमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सुमित अपनी बाइक को मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी करके दिल्ली चला गया। वापस आया तो बाइक नही थी। मेट्रो स्टेशनों के पास से तो दुपहिया वाहनों की चोरी जब-तब हो ही रही हैं। वजह यह है कि मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा नही है। पुलिस न तो इन वारदातों को रोक पा रही है और न ही सभी मामलों को सुलझा पा रही है। हर महीने 10 से ज्यादा दुपहिया वाहन चोरी हो रहें हैं। आशंका है कि पूरे क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। वर्जन.

दुपहिया वाहनों की चोरी के मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है तो जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

--सुरेंद्र ¨सह, एसएचओ, शहर थाना।

chat bot
आपका साथी