प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को किया प्रेरित

संत मोहन सिंह खालसा लबाना ग‌र्ल्स कॉलेज बराड़ा की ओर से गांव गगनपुर में तीन दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 07:00 AM (IST)
प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को किया प्रेरित
प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, बराड़ा : संत मोहन सिंह खालसा लबाना ग‌र्ल्स कॉलेज बराड़ा की ओर से गांव गगनपुर में तीन दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने कैंप के समापन दिवस पर ग्रामीणों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे में प्रेरित किया। स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को बताया कि प्लास्टिक से बनी वस्तुएं किस प्रकार से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है और किस तरह से हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। उन्होनें ग्रामीण महिलाओं को बताया कि यदि गृहिणी चाहे तो वह अपने घर को प्लास्टिक मुक्त कर सकती है क्योंकि हमारे रसोईघर में ही सबसे ज्यादा प्लास्टिक किसी न किसी रूप में विद्यमान रहती है। इसलिए छात्राओं ने उन्हें प्लास्टिक मुक्त घर बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार से ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। एनएसएस कैंप की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवनीत कौर ने ग्रामीणों को जल के महत्व बारे में बताते हुए कहा कि हमें पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। हमें इसका भविष्य के लिए संरक्षण करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी