चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू, जनता को राहत

डेढ़ माह से बंद अंबाला-चंडीगढ़ रूट को वीरवार से शुरू कर दिया गया है। इससे जहां जनता को राहत मिलेगी वहीं विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा। हालांकि प्रथम चरण में 14 बसों को ही इस रूट पर लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 05:50 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:50 AM (IST)
चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू, जनता को राहत
चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू, जनता को राहत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : डेढ़ माह से बंद अंबाला-चंडीगढ़ रूट को वीरवार से शुरू कर दिया गया है। इससे जहां जनता को राहत मिलेगी, वहीं विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा। हालांकि प्रथम चरण में 14 बसों को ही इस रूट पर लगाया गया है। इन बसों के चलने के साथ ही डिपो की कुल 83 बसें सड़क पर उतर चुकी है।

कोरोना महामारी के बढ़ते केस को देखते हुए अंबाला डिपो ने मुख्यालय के आदेश पर बसों को बंद कर दिया था जबकि यही रूट डिपो की कमाई का जरिया थे। जब इन रूटों को बंद कर दिया गया तो डिपो की रिसीट भी डाउन आ गई थी। आम दिनों में जहां डिपो को रोजाना 12 से 13 लाख रुपए का राजस्व आता था वहीं अब रिसीट सात लाख तक आ गई है। ऐसे में डिपो को छह से सात लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। उधर, इंटर स्टेट बसों के बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए बसें बदलनी पड़ती थीं।

इस संबंध में रोडवेज विभाग की महाप्रबंधक गौरी मिड्डा ने बताया कि प्रथम चरण में चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली 14 बसों को मार्गो पर लगाया गया है। स्थिति थोड़ी और सामान्य होने पर बसों की संख्या को भी बढ़ा दिया जाएगा। इन बसों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। बिना मास्क के बस में किसी भी यात्री को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जितनी भी बसें रूटों पर भेजी जा रही हैं उन्हें वर्कशॉप से ही सैनिटाइज करके भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी