Bigg Boss 17: एक-एक पोस्ट के लिए लाखों चार्ज करते हैं Orry, सलमान के शो में बताया लिविंग के लिए करते हैं क्या काम

Bigg Boss 17 सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने सलमान के शो में एंट्री ले ही ली। शनिवार का एपिसोड में स्टार किड्स के चहेते कहे जाने वाले ओरी ने बिग बॉस 17 में एंट्री ली। उनके आने भर से ही माहौल खुशनुमा हो गया।

By Karishma LalwaniEdited By: Publish:Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM (IST)
Bigg Boss 17: एक-एक पोस्ट के लिए लाखों चार्ज करते हैं Orry, सलमान के शो में बताया लिविंग के लिए करते हैं क्या काम
Orry in Salman Khan show Bigg Boss 17

HighLights

  • बिग बॉस 17 में हुई ओरी की एंट्री
  • ओरी ने बताया गुजारे के लिए करते हैं कौन का काम
  • घरवालों के साथ की पार्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Orry Entry in Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 17' में आखिरकार उस शख्स की एंट्री हो ही गई, जिसका नाम पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी (Orry) ने 'बिग बॉस 17' में एंट्री ले ली है। शनिवार का एपिसोड जिग्ना वोरा के एलिमिनेशन की वजह से कुछ कंटेस्टेंट्स के लिए दुख भरा रहा, तो वहीं ओरी की एंट्री ने घर का माहौल खुशनुमा बना दिया।

सलमान के शो में हुई ओरी की एंट्री

शनिवार का वार एपिसोड में ओरी ने 'बिग बॉस 17' में एंट्री ली। ओरी शो में आए जरूर, लेकिन उनकी एंट्री को लेकर सस्पेंस बरकरार रहा। जब स्टेज पर ओरी पहुंचे, तो सलमान ने उनसे कुछ सवाल पूछे, जिसका जवाब अक्सर लोग गूगल पर ढूंढते हैं। सलमान ने ओरी से पूछा कि वह गुजारे के लिए क्या काम करते हैं। ओरी ने बताया कि वह एक पोस्ट के लिए तकरीबन 30 लाख तक चार्ज करते हैं। ओरी स्टेज पर पूरा मजमा ही लूट लेते हैं, लेकिन उनके आने का असली मनोरंजन रविवार के एपिसोड से शुरू होगा। 

घरवालों से मिले ओरी

रविवार के एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि ओरी ने घर के अंदर एंट्री ले ली है। वह घरवालों को अपना इंट्रोडक्शन देते हैं। उनके साथ ओरी की हल्कि-फुल्कि बातें भी होती हैं। अभिषेक, ओरी से हाल ही में हुए वर्ल्ड कप के बारे में पूछते हैं, जिसके बारे में ओरी को कोई आईडिया नहीं होता है। 

#Orry brings entertainment in the house, Promo #BiggBoss17 pic.twitter.com/7KZ0IEeS2H

— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 25, 2023

गुजारे के लिए करते हैं यह काम

प्रोमो में देखा जा सकता है कि रिंकू धवन, ओरी से पूछती हैं कि वह लिविंग के लिए क्या करते हैं। इस पर सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी उन्हें बताते हैं कि वह 'चिलिंग, वाइबिंग, ब्रीदिंग और सर्वाइविंग' करते हैं। ओरी का यह जवाब सुन नील के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है।

घरवालों के साथ की पार्टी

बिग बॉस हाउस में आते ही ओरी घरवालों के साथ पार्टी करते देखे जाएंगे। मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और सभी घरवाले ओरी के साथ जमकर मस्ती करते देखे जा सकते हैं। हालांकि, पार्टी के बीच कुछ ऐसा भी होता है, जिससे ओरी का मूड कुछ खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से बाहर हुईं जिग्ना वोरा, अंकिता-सना के रिश्ते का बताया सच, ट्रॉफी के हकदार के नाम से भी उठाया पर्दा

chat bot
आपका साथी