Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Elvish Yadav को अनफॉलो करने के बाद Manisha Rani ने लिया एक और बड़ा फैसला, 10 सालों के लिए छोड़ दिया ये काम

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 10:47 AM (IST)

    झलक दिखला जा 11 विनर Manisha Rani के सितारे इन दिनों आसमान छू रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर मनीषा रानी को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने झलक... के मंच पर डांस के साथ-साथ अपनी बातों से भी लोगों का मनोरंजन किया। बीते दिनों मनीषा के एल्विश को अनफॉलो करने की खबर सामने आई थी। अब एक्ट्रेस दूसरी वजह को लेकर सुर्खियों में हैं।

    Hero Image
    मनीषा रानी (फाइल फोटो) फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी (Manisha Rani) ने बीते दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की ट्रॉफी जीती, जिसके बाद से वह लागातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनीषा ने न सिर्फ डांस से सबका मनोरंजन किया, बल्कि अपनी कॉमेडी भरी बातों से जजेस और ऑडियंस का दिल भी जीता। लेकिन अब उन्हें लेकर एक ऐसी बात सामने आई है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस में उदासी छा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनीषा रानी ने लिया बड़ा फैसला

    हाल ही में मनीषा रानी को लेकर ऐसी खबर आई थी कि उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को अनफॉलो कर दिया है। मनीषा से पूछा गया था कि क्या एल्विश ने उन्हें जीत की बधाई दी, तो इस स्मार्ट जवाब देते हुए मनीषा ने किसी भी की कंट्रोवर्सी होने से खुद को रोक लिया। एक्ट्रेस ने कहा था कि एल्विश बिजी होगा, इसलिए अब तक रिप्लाई नहीं किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की स्टोरी के अनुसार, मनीषा ने अब एक बड़ा फैसला लिया है, जो उनके फैंस को हैरत में डाल सकता है।

    10 साल तक नहीं करना चाहेंगी ये काम!

    मनीषा रानी बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस बनने का ख्वाब रखती हैं। उन्होंने झलक के मंच पर अपनी इस इच्छा को जाहिर भी किया था। वहीं, अब मनीषा ने कहा, ''हो गया एक लाइफ का जी लिए। गंगा नहा लिए अभी, अब कोई डांस वाला शो नहीं करना है। सच्ची बहुत मेहनत है इसमें। अब तो सच में झलक के बाद इतना डांस कर लिए है कि मैं एक महीना अब नहीं डांस करूंगी भाई। ऐसा लग रहा है हम 10 साल नहीं नाच पाएंगे, जितना हम नाच लिए हैं।''

    'डांस से हो गया है प्यार'

    इसी के साथ मनीषा ने ये भी कहा कि उन्हें डांस से बहुत प्यार हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बीच-बीच में कुछ भी होगा, तो खुद के कुछ वीडियोज बनात रहेंगे। लेकिन बहुत प्रेशर वाला डांस नहीं करना है, हल्के-फुल्के डांस करते हुए वीडियो बनाउंगी।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर, जिनपर Elvish Yadav ने बरसाए लात घूंसे, मुनव्वर के साथ सेल्फी लेने पर हुआ था विवाद