दीपिका रणवीर की शादी की तस्वीरों के बाद देखिए हल्दी की तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की। जल्द दोनों भारत लौटेंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 04:17 PM (IST)
दीपिका रणवीर की शादी की तस्वीरों के बाद देखिए हल्दी की तस्वीरें
दीपिका रणवीर की शादी की तस्वीरों के बाद देखिए हल्दी की तस्वीरें

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सम्पन्न हुई। शादी की पहली तस्वीर दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए साझा की थी।

दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरों का इंतजार था चूंकि, तस्वीर लीक न हो इस बात का खास ख्याल रखा गया था। अब कुछ तस्वीरों के बाद कई और तस्वीरें सामने आई गई हैं जिसमें खूबसूरत कपल को उनके करीबी मित्रों के साथ देखा जा सकता है। हल्दी के कार्यक्रम की भी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिन्हें आप इस खबर में देख सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की हल्दी की फोटो साझा हुई है, जिसमें वह यशराज फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह के चेहरे पर खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है। उन्होंने उनके गाल पर हल्दी लगा रखी है और माथे पर तिलक लगा रखा है। वहीं उन्होंने सफेद कलर का कुर्ता पहन रखा है और सोने की चैन उनके गले में नजर आ रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

From Band Baajaa Baaraat to Band Baaja Baraat.... What a journey it has been to watch you grow from a boy to a magnificent man. I am so proud of who you were, who you are and who you are about to become. You are a responsible man who has loved and lived his word. May God bless you both with the most peaceful, blissful, mind enhancing and Blessed path ahead! I love you most Ranno and I could not have imagined a more beautiful Life Partner for you than Deepika. Your life just got it’s biggest Award! Cherish it! Love to you both! @deepikapadukone @ranveersingh . Even though I couldn’t make it for your special day, thank you for the time and effort you made to make sure I was there to witness it all... This experience has been unforgettable... ❤️🙏🏽❤️ #JaiBajrangBali

A post shared by DiwaaahBhaiWaah! (@shanoosharmarahihai) on Nov 16, 2018 at 9:40pm PST

गौरतलब है कि कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में इन सितारों की शादी की खूब चर्चा है। बॉलीवुड के दो मशहूर सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि, शादी की पहली तस्वीर का इंतजार गुरुवार की शाम को खत्म हुआ था जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की थी। इसके बाद कुछ तस्वीरें और सामने आई जिसमें दोनों के परिजन नजर आए।

बताते चलें कि, अब शादी के बाद दोनों जल्द भारत लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक दो रिसेप्शन होने वाले हैं। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में होगा जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने खरीदा इतने करोड़ का घर, जल्द होंगे शिफ्ट

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर की शादी की आ गई नई तस्वीर, लड़कीवाले और लड़केवाले साथ-साथ

chat bot
आपका साथी