विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने खरीदा इतने करोड़ का घर, जल्द होंगे शिफ्ट

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 04:07 PM (IST)

पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में हो रह है जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे।

शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने खरीदा इतने करोड़ का घर, जल्द होंगे शिफ्ट
शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने खरीदा इतने करोड़ का घर, जल्द होंगे शिफ्ट

मुंबई। बॉलीवुड के दो मशहूर सितारे शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की। अब वे भारत आ गए हैं और यहां पर 21 नवंबर को अपने करीबी और मित्रों के लिए रिसेप्शन बेंगलुरु में रखा गया है। एेसे में नई खबर यह आ रही है कि शादी के बाद दोनों ने मिलकर एक घर खरीद लिया है। 

जी हां, अब खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ रूपये का घर खरीदा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रूपये का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों कई समय से अपने लिए एक घर खरीदना चाहते थे। इस बंगले को देखते ही वह समझ गए कि यह उनके लिए ही बना है। यह एक बहुत बड़ा बंगला है और जिसका मूल्य 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस बंगले के अंदर का इंटीरियर है दोनों चाहते थे कि उनके पसंदीदा अंदाज में हो जिसके चलते अभी भी उसका कार्य जारी है। जब तक यह पूरी तरीके से बन कर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों रणवीर सिंह के बंगले 'श्री' में ही रहेंगे। 

गौरतलब है कि दीपिका रणवीर की शादी में खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया था कि कोई भी तस्वीर बाहर न जा पाए। अब शादी के बाद दोनों जल्द भारत लौटेंगे। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरों को उनकी टीम द्वारा साझा किया गया है। सबसे पहले दीपिका और रणवीर ने ही इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की पहली तस्वीर को शेयर किया था। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर ने मेहमानों को दिया है दिलचस्प रिटर्न गिफ्ट

दीपिका और रणवीर ने न सिर्फ अपनी तस्वीर को सबसे पहले साझा किया बल्कि इस बात की जानकारी भी सबसे पहले खुद ही दी थी कि वे दोनों शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के बारे में बताया था। 

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर को मिल रही हैं बधाईयां, अनुष्का निकली सबसे आगे