विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका रणवीर की शादी की आ गई नई तस्वीर, लड़कीवाले और लड़केवाले साथ-साथ

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:48 AM (IST)

रणवीर और दीपिका की शादी 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई।

दीपिका रणवीर की शादी की आ गई नई तस्वीर, लड़कीवाले और लड़केवाले साथ-साथ
दीपिका रणवीर की शादी की आ गई नई तस्वीर, लड़कीवाले और लड़केवाले साथ-साथ

मुंबई। कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में सितारों की शादी की खूब चर्चा है। बॉलीवुड के दो मशहूर सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बात हो रही है खूबसूरत कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में हुई। शादी की पहली तस्वीर का इंतजार गुरुवार की शाम को खत्म हुआ था जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की थी। अब नई तस्वीर भी कुछ देर पहले सामने आ चुकी है।

जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह दीपिका और रणवीर की शादी की है और इसमें दूल्हा दुल्हन के साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है। इसमें लड़कीवाले और लड़केवालों को एक साथ देखा जा सकता है। 

रणवीर सिंह की डिजाइनर निताशा गौरव ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में दोनों के परिवार को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर 14 नवंबर की है जिस दिन कोंकणी शादी हुई थी। बता दें कि, 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के तहत शादी हुई थी। 

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर को मिल रही हैं बधाईयां, अनुष्का निकली सबसे आगे

बता दें कि, दीपिका की गुरुवार 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई। इसके बाद से ही शादी की पहली तस्वीर का इंतजार हो रहा था। यह इंतजार लगभग रात 8 बजे पूरा हुआ था। आपको एक बार फिर यह तस्वीर दिखा देते हैं जिसमें यह खूबसूरत कपल नजर आ रहा है। 

इसके साथ एक और तस्वीर साझा की गई थी जिसे आप यहां एक बार फिर देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर के बाद अब प्रियंका की शादी पर सबकी निगाहें, दिल्ली से आई हैं ताजा तस्वीरें

दीपिका रणवीर की शादी में खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया था कि कोई भी तस्वीर बाहर न जा पाए। अब शादी के बाद दोनों जल्द भारत लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक दो रिसेप्शन होने वाले हैं। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में होगा जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

जैसे ही दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें सामने आईं तब से ही उन्हें लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है। हमने आपको बताया था कि, सबसे पहले करण जौहर और अनुष्का शर्मा ने दोनों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। अनुष्का ने ट्विट करते हुए लिखा था कि, दोनों को खुशियां मिलें और खूबसूरत सफर रहे। आप दोनों के बीच प्यार और सम्मान हमेशा बना रहे। और वेलकम टू द क्लब। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।