विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका रणवीर के बाद अब प्रियंका की शादी पर सबकी निगाहें, दिल्ली से आई हैं ताजा तस्वीरें

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 16 Nov 2018 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:42 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में अगस्त महीने में सगाई की थी। अब दिसंबर में दोनों शादी करने जा रहे हैं।

दीपिका रणवीर के बाद अब प्रियंका की शादी पर सबकी निगाहें, दिल्ली से आई हैं ताजा तस्वीरें
दीपिका रणवीर के बाद अब प्रियंका की शादी पर सबकी निगाहें, दिल्ली से आई हैं ताजा तस्वीरें

मुंबईl रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो चुकी है। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की और जल्द दोनों भारत वापिस लौटेंगे। यहां आने के बाद वे बैंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन भी देंगी। इस बीच बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को लेकर भी शादी की बात होने लगी है। इसमें सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का है चूंकि वे सगाई कर चुकी हैं और अब सबको उनकी शादी का इंतजार है।

दीपिका और रणवीर की शादी के बीच अब इंतजार प्रियंका चोपड़ा की शादी का है। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ अगस्त में मुंबई में सगाई की थी। इसके बाद खबरें आई कि वे जल्द शादी करेंगे। जानकारी के मुताबिक वे इस साल 2 दिसंबर को शादी करेंगी। यह भव्य शादी राजस्थान के जोधपुर शहर के एक भव्य महल में होगीl ऐसे में सभी यह सवाल करने लगे हैं कि इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास किस डिजाइनर के कपड़े पहनेंगेl

इसको लेकर खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास राल्फ लॉरेन ड्रेस डिजाइनर कंपनी के कपड़े पहनेंगे, जो कि एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और 2017 में हुए गाला इवेंट फैशन शो में दोनों पहली बार इसी डिजाइनर वेयर के फैशन शो में एक साथ मिले थेl हाल ही में एक रिपोर्ट भी मैगजीन में छपी है, जिसके अनुसार निक एक आइवरी रंग का सूट पहन सकते हैं और प्रियंका चोपड़ा लाल कलर की दुल्हन वाली ड्रेस पहने नजर आएंगीl वहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ बने ब्राइड्समेड भी राल्फ लॉरेन की डिजाइन किये हुए ही कपड़े पहनेंगेl चूंकि इस ब्रांड के माध्यम से दोनों पहली बार लोगों के सामने एक साथ नजर आए थे क्योंकि अब शादी को बहुत कम दिन रह गए हैं तो सभी इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे हैंl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Cause the sun always shines on me... #onsetshenanigans ☀️#hairfordays

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

खबरें यह भी आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा उनके ससुराल से जुड़े लोगों को जोधपुर शादी की तैयारियां दिखाने के लिए भी ले जाने की सोच रही है और यह विजिट शादी के पहले की तैयारियों को दर्शाएगी। हाल ही में दोनों ने उनकी बैचलर पार्टी मनाई और फोटो भी शेयर किए थे। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है जो दिल्ली की हैं। यह तस्वीरें दिल्ली स्थित जामा मस्जिद की हैं। देखकर लग रहा है कि वे इस जगह पर पहुंची हैं। 

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर की शादी की यह है पहली तस्वीर, देखिए और दीजिये बधाई

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर सिंधी रीति रिवाज से शादी संपन्न, अनिल कपूर और गोविंदा के गानों के साथ जमा रंग