कमाई के अखाड़े में सबसे आगे सलमान, दूसरे नंबर पर है ये ख़ान!

र्फोब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 में टॉप 10 में फिल्मस्टार्स और क्रिकेटर्स शामिल हैं। अर्निंग और नेम-फेम में सुलतान और विराट का राज

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 23 Dec 2016 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 24 Dec 2016 09:29 AM (IST)
कमाई के अखाड़े में सबसे आगे सलमान, दूसरे नंबर पर है ये ख़ान!

मुंबई। सलमान ख़ान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो बॉक्स ऑफ़िस ही नहीं, कमाई के मामले में भी बॉलीवुड के नंबर वन ख़ान है। फोर्ब्स इंडिया ने 100 सेलिब्रटीज़ की जो लिस्ट जारी की है, उसमें सलमान ख़ान पहले पायदान पर है। 1 अक्टूबर 2015 से 30 सितंबर 2016 के बीच सेलिब्रटीज़ की कमाई के आधार पर तैयार की गई इस लिस्ट में सलमान ने शाह रूख़ को पीछे छोड़ दिया है।

दिए गए पीरियड में सलमान ने सबसे ज़्यादा 270.33 करोड़ की कमाई की है। 2015 में सलमान सूरज बड़जात्या की फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' और 2016 में रिलीज़ हुई 'सुल्तान' में लीड रोल में थे। ये दोनों फ़िल्में ज़बर्दस्त हिट रही थीं। वहीं शाह रूख़ ख़ान 221.75 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। दिलचस्प पहलू ये है कि इस पीरियड में शाह रूख़ की भी दो ही फ़िल्में 'दिलवाले' और 'फ़ैन' रिलीज़ हुई हैं। हालांकि ये दोनों ही फ़िल्में उम्मीद के मुताबिक़ नहीं चली थीं। अक्षय कुमार ने 203.03 करोड़ की कमाई के दम पर चौथी रैंक हासिल की है। ख़ास बात ये है कि अक्षय इस वक़्त साल में सबसे ज़्यादा फ़िल्में करने वाले सुपरस्टार हैं और दिए गए पीरियड में उन्होंने चार फ़िल्में 'सिंह इज़ ब्लिंग', 'एयरलिफ़्ट', 'हाउसफुल 3' और 'रुस्तम' की हैं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक चलीं।

इसे भी पढ़ें- घर से बाहर आकर मोना के ब्वॉयफ्रेंड ने मनु पर निकाला गुस्सा!

अमिताभ बच्चन ने 32.63 करोड़ कमाकर नौंवा स्थान हासिल किया है। इस पीरियड में अमिताभ की तीन फ़िल्में 'वज़ीर', 'तीन' और 'पिंक' रिलीज़ हुई हैं। एक्ट्रेसेज में सिर्फ़ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ऐसी सेलिब्रटीज़ हैं ने टॉप 10 में जगह बनाई है। 69.75 करोड़ की अर्निंग के साथ दीपिका ने छठी रैंक हासिल की है। वहीं देसी गर्ल ने 76 करोड़ की कमाई के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया है। दिए गए पीरियड में इन दोनों एक्ट्रेसेज की इनकम का बड़ा हिस्सा हॉलीवुड से आया है। बॉलीवुड में प्रियंका की सिर्फ़ एक फ़िल्म 'जय गंगाजल' रिलीज़ हुई है।

इसे भी पढ़ें- क्या! सोनम कपूर ने अवॉर्ड के लिए आतंकवादियों को कहा धन्यवाद!

दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में सिंगर अरिजीत सिंह ने 15वीं रैंक, सुपरस्टार रजनीकांत ने 20वीं और अॉथर से फ़िल्म प्रोड्यूसर बने चेतन भगत ने 40वीं रैंक हासिल की है। वहीं संजय लीला भंसाली को 75वीं और शंकर अहसान लॉय को 83वीं रैंक हासिल हुई है।

chat bot
आपका साथी