अर्जुन कपूर हों या अभिषेक बच्चन, डेब्यू फ़िल्म में हर किसी ने किया ये काम

कपूर खानदान से रिश्ता रखने वाले आदर जैन यशराज बैनर की फ़िल्म क़ैदी बैंड से बॉलीवुड पारी शुरू कर रहे हैं। इस फ़िल्म में आदर अंडरट्रायल क़ैदी का किरदार निभा रहे हैं।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Mon, 24 Jul 2017 01:15 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jul 2017 04:00 PM (IST)
अर्जुन कपूर हों या अभिषेक बच्चन, डेब्यू फ़िल्म में हर किसी ने किया ये काम
अर्जुन कपूर हों या अभिषेक बच्चन, डेब्यू फ़िल्म में हर किसी ने किया ये काम

मुंबई। बॉलीवुड स्टार किड्स को हाई-फ़ाई लाइफ़स्टाइल और ऐशो-आराम भले ही विरासत में मिलते हों, मगर पर्दे पर जब ये पहला क़दम रखते हैं तो ऐसे रोल चुनते हैं, जो इनकी रियल लाइफ़ के बिल्कुल अपोज़िट होते हैं। जानते हैं ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में, जिन्होंने रस्टिक किरदार निभाकर करियर शुरू किया। 

कपूर खानदान से रिश्ता रखने वाले आदर जैन यशराज बैनर की फ़िल्म क़ैदी बैंड से बॉलीवुड पारी शुरू कर रहे हैं। इस फ़िल्म में आदर अंडरट्रायल क़ैदी का किरदार निभा रहे हैं। साथी क़ैदियों के साथ मिलकर वो जेल में म्यूज़िक बैंड बनाते हैं। आदर के लिए उनका ये किरदार और कहानी बिल्कुल अलग है।  

यह भी पढ़ें: नब्बे के देशक की एक्ट्रेस आएशा ज़ुल्का अब दिखने लगी हैं ऐसी, तस्वीरें

आदर की तरह ही उनके कज़िन रणबीर कपूर की डेब्यू फ़िल्म में उनका किरदार बिल्कुल देसी था। रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म सांवरिया से करियर शुरू किया। इस फ़िल्म में रणबीर ने एक सिंपल स्ट्रीट बॉय का किरदार निभाया था। रणबीर के साथ सोनम कपूर ने भी इस फ़िल्म से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म मिर्ज़्या से बॉलीवुड पारी शुरू की है। इस फ़िल्म में हर्ष अस्तबल में घोड़ों की देखभाल करने वाले के रोल में थे। डेब्यू से पहले लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए हर्ष का कूल और डैशिंग अवतार ही देखा था। हर्ष के साथ सैयामी खेर ने फ़िल्मी करियर शुरू किया।

यह भी पढ़ें: इस वेटरन एक्टर ने निराश अमिताभ बच्चन को दिया था रोटी, कपड़ा और मकान

अर्जुन कपूर ने इशक़ज़ादे से बतौर हीरो करियर शुरू किया। हबीब फ़ैज़ल निर्देशित फ़िल्म में अर्जुन ने स्मॉल टाउन की एक पॉलिटिकल फ़ैमिली के बिगड़े हुए लड़के का रोल निभाया। अर्जुन का ये किरदार रस्टिक था।

आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने हीरो फ़िल्म से बॉलीवुड में क़दम रखा। फ़िल्मों में आने से पहले सूरज अपनी लाइफ़स्टाइल को लेकर ख़बरों में रहे थे, मगर फ़िल्म में उनका किरदार रफ़ और रस्टिक गून का था। हीरो को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी उनके साथ डेब्यू किया।

यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी की वॉर्डरोब में हैं पैंट ही पैंट, देखिए टॉप 5 लुक्स

जैकी श्रॉफ़ के बेटे टाइगर श्रॉफ़ ने हीरोपंती से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। साबिर ख़ान निर्देशित फ़िल्म में टाइगर का किरदार सिंपल और स्ट्रीट बॉय का था। वैसे अभी तक टाइगर अपनी फ़िल्मों में ऐसे ही किरदार निभाते रहे हैं।

अभिषेक बच्चन का डेब्यू भी काफ़ी साधारण था। उन्होंने जेपी दत्ता की फ़िल्म रिफ़्यूजी से बतौर हीरो करियर शुरू किया था। इस फ़िल्म में अभिषेक ने बॉर्डर के नज़दीक गांव में रहने वाले लड़के का रोल निभाया था, जो बॉर्डर पार करवाने का काम करता है। 

यह भी पढ़ें: पापा कहते थे बड़ा नाम करेगा, पर ये 8 एक्टर्स तो हो गये वक़्त से पहले गुमनाम

रियल लाइफ़ में स्मार्ट, हैंडसम और डैशिंग रितिक रोशन ने कहो ना प्यार है से डेब्यू किया, जिसे उनके पापा राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में रितिक ने दो रोल निभाये थे, जिनमें से एक किरदार साधारण पृष्ठभूमि से दिखाया गया था। 

chat bot
आपका साथी