सलमान खान इस साल कर लेंगे शादी, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

बताया जा रहा है कि सलमान खान इस साल के अंत तक शादी के बंधन के बंध जाएंगे। खबर है कि सलमान इन दिनों लूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 06 May 2016 11:04 AM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 02:07 PM (IST)
सलमान खान इस साल कर लेंगे शादी, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान इस साल के अंत तब शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 51 साल के इस सुपर स्टार ने आखिरकार घर बसाने का फैसला कर लिया है। सलमान शादी के लिए एकदम से तैयार क्यों हो गए, इसकी वजह जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, मां सलमा ने सलमान को शादी करने के लिए मजबूर कर दिया है।

ऋषि कपूर ने आखिरकार रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

अंग्रेजी बेवसाइट मिसमालिनी.कॉम ने मुंबई मिरर के एक ब्लाइंड आइटम के हवाले से लिखा है कि सलमान खान साल 2016 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खबर में सलमान की जगह 'सिंगल सुपरस्टार' और लूलिया वंतूर के लिए 'विदेशी गर्लफ्रेंड' का इस्तेमाल किया है।

खबर के मुताबिक, 'सिंगल सुपरस्टार इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है। हमें सुनने में आया है कि उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री की सबसे शक्तिशाली महिला बन जाएंगी। सलमान के शादी करने के लिए राजी होने की वजह उनकी बीमार मां हैं, जो चाहती हैं कि सलमान भी अब अपना घर बसा लें।'

संजय दत्त के बच्चों के साथ दिखे रणबीर कपूर, लग रहे बहुत प्यारे

सलमान से हर बार ये सवाल पूछा जाता है कि वो शादी कब कर रहे हैं। लेकिन सलमान ने इस बात का जवाब अभी तक नहीं दिया है। वैसे सलमान की शादी की झूठी खबरें भी कई बार आ चुकी हैं। पिछली बार सुनने को मिला था कि सलमान हिट एंड रन मामले में बरी होने के बाद अपनी कथित हालिया गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना है कि सलमान की शादी की इस खबर में कितनी सच्चाई है।

chat bot
आपका साथी