Box Office पर 3 दिनों में ऐसा रहा 'बाज़ार' का हाल, रविवार को आया तगड़ा उछाल

सैफ़ को एक हिट फ़िल्म की काफ़ी ज़रूरत है। उनकी आख़िरी बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस रेस2 है, जो 2013 में आयी थी। इसके बाद सैफ़ ने 8 फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभायी और सभी फ्लॉप रहीं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 03:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 11:11 AM (IST)
Box Office पर 3 दिनों में ऐसा रहा 'बाज़ार' का हाल, रविवार को आया तगड़ा उछाल
Box Office पर 3 दिनों में ऐसा रहा 'बाज़ार' का हाल, रविवार को आया तगड़ा उछाल

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म 'बाज़ार' का ओपनिंग वीकेंड बॉक्स ऑफ़िस ठंडा रहा है। हालांकि मामूली ओपनिंग के बाद वीकेंड के बाक़ी दो दिनों में फ़िल्म के कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई। 

शुक्रवार (26 अक्टूबर) को रिलीज़ हुई बाज़ार ने पहले दिन ₹3.07 करोड़ की उगाही की, जबकि शनिवार को ₹4.10 करोड़ और रविवार को ₹4.76 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में बाज़ार को ₹11.93 करोड़ ही मिल सके हैं। इस कलेक्शन के मद्देनज़र बाज़ार पर पहला हफ़्ता भारी गुज़रने वाला है। आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' अभी भी कड़ी चुनौती दे रही है। 18 अक्टूबर को रिलीज़ हुई 'बधाई हो' ने दूसरे वीकेंड में ₹18.15 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो बाज़ार के ओपनिंग वीकेंड से कहीं बेहतर है। 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की बधाई हो ने 11 दिनों में कमा लिये इतने करोड़

बाज़ार को गौरव चावला ने डायरेक्ट किया है, जबकि निखिल आडवाणी ने इस प्रोड्यूस किया है। भारत में विशुद्ध आर्थिक विषयों पर ज़्यादा फ़िल्में नहीं बनायी गयी हैं। अलबत्ता बिजनेस घरानों और उनके बीच चलने वाली प्रतिद्वंद्विता को कुछ फ़िल्मों की कहानी ज़रूर बनाया गया है। 'बाज़ार' भी ऐसी ही फ़िल्म है, जो स्टॉक मार्केट के एक बड़े खिलाड़ी शकुन कोठारी के बारे में हैं। हालांकि इस लियोनार्दो डी कैपरियो की 'वुल्फ़ ऑफ़ वॉल स्ट्रीट' जैसा समझने की भूल ना करें। अपने इंटरव्यूज़ में ख़ुद सैफ़ भी यह बताते रहे हैं कि बाज़ार भारतीय दर्शकों और जज़्बात को ध्यान में रखकर बनायी गयी फ़िल्म है।

बॉलीवुड में सैफ़ को एक प्रयोगधर्मी एक्टर माना जाता है। 'बाज़ार ' भी उसी कड़ी की फ़िल्म है। फ़िल्म में सैफ़ की अदाकारी की तारीफ़ हो रही है, वहीं वेटरन एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा के काम को भी सराहा गया है। रोहन ने इस फ़िल्म से बतौर एक्टर बॉलीवुड पारी शुरू की है। चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे फ़ीमेल लीड रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में ख़ूब चल रही बधाई हो, यह करिश्मा करने वाली बधाई हो साल की छठी फ़िल्म

सैफ़ को एक हिट फ़िल्म की काफ़ी ज़रूरत है। उनकी आख़िरी बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस 'रेस2' है, जो 2013 में आयी थी। इसके बाद सैफ़ ने 8 फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभायी और लगभग सभी फ्लॉप रहीं। सैफ़ की इस साल यह दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले आयी 'कालाकांडी' डार्क कॉमेडी फ़िल्म थी, जो बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थी। फ़िल्म ने महज़ ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। 2017 में आयी शेफ़ ने ₹1.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि रंगून ने 6.07 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था।

'बाज़ार' के साथ शरमन जोशी की 'काशी- इन सर्च ऑफ़ गंगा', राजकुमार राव की '5 वेडिंग्स' और नील नितिन मुकेश की 'दशहरा' रिलीज़ हुईं, मगर तीनों फ़िल्मों के ओपनिंग कलेक्शंस मिलाकर भी आंकड़ा एक करोड़ रुपए तक नहीं पहुंचा। '5 वेडिंग्स' और ;दशहरा; टोकन रिलीज़ फ़िल्में हैं, जो कुछ ही सिनेमाघरों में उतारी गयीं। ओपनिंग वीकेंड में भी इन फ़िल्मों की हालत खस्ता रही है।

यह भी पढ़ें: बधाइयां कम पड़ जाएंगी, आयुष्मान की बधाई हो ने 9 दिनों में कर ली इतनी कमाई

chat bot
आपका साथी