प्रिया प्रकाश के तीरे-नज़र का ऋषि कपूर पर ऐसा असर कि कह दी इतनी बड़ी बात!

हिंदी सिनेमा को अपनी रोमांटिक फ़िल्मों से जवां रखने वाले ऋषि कपूर 18 साल की प्रिया के आंखों की मस्ती के मस्ताने हो गये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 02:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Feb 2018 11:17 AM (IST)
प्रिया प्रकाश के तीरे-नज़र का ऋषि कपूर पर ऐसा असर कि कह दी इतनी बड़ी बात!
प्रिया प्रकाश के तीरे-नज़र का ऋषि कपूर पर ऐसा असर कि कह दी इतनी बड़ी बात!

मुंबई। आंखों के इशारे से दिलों को धड़काकर, इंटरनेट पर गदर मचाने वाली प्रिया प्रकाश की अदाएं अगर बॉलीवुड के सबसे बड़े रोमांटिक हीरो को घायल कर दें और वो इस बात का मलाल करने लगे कि उसके दौर में प्रिया क्यों नहीं आयीं, तो आप समझ सकते हैं कि प्रिया के तीरे-नज़र का असर कहां तक है।  

जी हां, हिंदी सिनेमा को अपनी रोमांटिक फ़िल्मों से जवां रखने वाले ऋषि कपूर 18 साल की प्रिया के आंखों की मस्ती के मस्ताने हो गये हैं। वेटरन कपूर को प्रिया की मासूम अदा इतनी भायी कि उनके बारे में स्टारडम की भविष्यवाणी तक कर दी। ऋषि ने ट्वीट किया है कि मैं इस लड़की के लिए बड़े स्टारडम की भविष्यवाणी करता हूं। प्रिया वारियर। इतनी भावप्रवण, नखरीली फिर भी मासूम। मेरी प्यारी प्रिया, अपने हमउम्रों के लिए तुम कड़ी चुनौती साबित होने वाली हो। ईश्वर का आशीर्वाद तुम पर बना रहे और तुम सफल होओ। इसके बाद ऋषि मज़ाकिया लहज़े में शिकायत भी करते हैं, मेरे टाइम में नहीं आयीं आप। क्यों? 

यह भी पढ़ें: प्रिया की तरह ही रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी थी सायमा, वजह थे शाह रुख़

I predict huge Stardom for this girl. Priya Warrier. So expressive,coy coquettish yet innocent. My dear Priya, you going to give all others in your age group a run for their money. God Bless and the best to you! Mere time mein naheen ayeen aap! Kyon? Lol pic.twitter.com/laYL1YE3Me

— Rishi Kapoor (@chintskap) February 16, 2018

ज़ाहिर है प्रिया के लिए ऋषि कपूर का ये ट्वीट अब तक का सबसे बड़ा और अप्रत्याशित कांप्लीमेंट होगा, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी। इसीलिए प्रिया ने ऋषि के इस को री-ट्वीट भी किया है। आपको बता दें कि वेलेंटाइन डे से एक-दो दिन पहले इंटरनेट पर एक वीडियो सर्कुलेट हुआ था, जिसमें एक लड़की अपनी आंखों और भौहों से एक लड़के तरफ़ इशारे करती है। देखते ही देखते ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी खोज-ख़बर ली जाती है, तो पता चलता है कि ये वीडियो जल्द ही रिलीज़ होने वाली मलयालम फ़िल्म ओरु अडार लव के एक गाने का हिस्सा है और आंखों की अदाओं से दिलों से खेलने वाली लड़की डेब्यूटेंट प्रिया प्रकाश वरियर है, जबकि उनके को-एक्टर का नाम रोशन अब्दुल रऊफ़ है। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड फ़िल्मों पर पाकिस्तान का बैन अटैक, प्रतिबंध लगाने के नापाक बहाने

वीडियो इंटरनेट पर इतना चर्चित हो जाता है कि प्रिया प्रकाश न्यूज़ चैनलों की मेहमान बनने लगती हैं। उनके इंटरव्यूज़ होने लगते हैं। बहरहाल, प्रिया को अब ऋषि कपूर ने अपने कांप्लीमेंट से नवाज़ा है, जो उनके टेलेंट का प्रमाण ही माना जाएगा। 

chat bot
आपका साथी