कट्रीना कैफ के लिए वजन घटा रहे हैं राम कपूर

जी हां, टीवी सीरियल्‍स से फिल्‍मों का रुख करने वाले राम कपूर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कट्रीना कैफ के लिए अपना घटा रहे हैं। लेकिन अगर ऐसा सोच रहे हैं कि राम कपूर किसी फिल्‍म में कट्रीना के अपोजिट नजर आने वाले हैं, तो आप गलत हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2015 12:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2015 12:22 PM (IST)
कट्रीना कैफ के लिए वजन घटा रहे हैं राम कपूर

मुंबई। जी हां, टीवी सीरियल्स से फिल्मों का रुख करने वाले राम कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ के लिए अपना घटा रहे हैं। लेकिन अगर ऐसा सोच रहे हैं कि राम कपूर किसी फिल्म में कट्रीना के अपोजिट नजर आने वाले हैं, तो आप गलत हैं।

करीना के जन्मदिन के लिए सज रहा पटौदी पैलेस

सूत्रों के मुताबिक, राम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बार बार देखो में' कट्रीना के चुलबुले पापा के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। डायरेक्टर नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म फिलहाल सितंबर तक ग्लासगो में शूट की जा रही है।

सनी लियोन पड़ रही हैं आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर पर भारी!

खबरों के मुताबिक, 'फिल्म में राम का किरदार कोमल और स्टाइलिश है और फिल्म में तीन पहलू हैं, पहली बार वो भी किसी फ़िल्म में एक अलग लुक में नज़र आएंगे। ये सभी लुक्स काफी मजेदार होने वाले हैं। राम ऐसी बहुत सारी चीज़े करेंगे जो उन्होंने पहले कभी एक साथ नहीं की है। इस भूमिका के लिए उन्होंने अपना वजन भी घटाया है।'

देखें, गणेश उत्सव पर सलमान के घर लगा बॉलीवुड सितारों का मेला

बता दें कि इस फिल्म में राम कपूर और कट्रीना पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हालांकि राम कपूर और सिद्धार्थ ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में एक साथ काम किया है।

chat bot
आपका साथी