प्रियंका ने शुरू की पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, सेट से शेयर की ये तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग भी शुरू कर दी है और पहले दिन सेट से एक तस्वीर भी शेयर की है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 01 Mar 2016 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 02 Mar 2016 10:56 AM (IST)
प्रियंका ने शुरू की पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, सेट से शेयर की ये तस्वीर

नई दिल्ली। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा एक साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगहों पर व्यस्त हैं। एक तरफ जहां प्रकाश झा निर्देशित उनकी फिल्म 'जय गंगाजल' रिलीज को तैयार है तो दूसरी तरफ उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जी हां, प्रियंका ने शूटिंग के पहले दिन सेट से इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस तस्वीर में एक बाल्टी 'बेवॉच' गुडीज से भरी हुई है।

प्रीति जिंटा ने चुपके-चुपके 10 साल छोटे अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी!

Everything u need on a beach.. And day 1 on set! Amazing! Everyone is so great! Yay team #Baywatch

A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 29, 2016 at 10:39pm PST

इस

इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, ''Everything u need on a beach.. And day 1 on set! Amazing! Everyone is so great! Yay team #Baywatch.''

शाहरुख खान को मुंबई पहुंचते पड़ा था थप्पड़, फैंस के सामने किया खुलासा

इससे पहले प्रियंका अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 88वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में जलवे बिखेरती नजर आईं। व्हाइट ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें पहली बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह की मेजबानी करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने मियामी के लिए उड़ान भरी। वैसे प्रियंका इन दिनों अपने पहले अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में भी व्यस्त हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' अगले साल 19 मई को रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी