प्रियंका और निक की मां का डांस वीडियो हो रहा वायरल, पंजाबी सॉन्ग पर किया डांस

प्रियंका चोपड़ा सगाई के बाद इन दिनों काम से फुर्सत निकालकर अपने मंगेतर निक जोनस के साथ मैक्सिको में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 01:22 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 08:55 AM (IST)
प्रियंका और निक की मां का डांस वीडियो हो रहा वायरल, पंजाबी सॉन्ग पर किया डांस
प्रियंका और निक की मां का डांस वीडियो हो रहा वायरल, पंजाबी सॉन्ग पर किया डांस

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर निक जोनास की सगाई हो चुकी है। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे थे। इसके बाद शाम को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल हुए थे। पार्टी होने के दो हफ्ते बाद अब लगता है कि अब भी निक जोनास की मां डेनिस जोनास पर रोका और सगाई का फीवर चढ़ा हुआ हैl क्योंकि उन्होंने हाल ही में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैंl

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में रही हैं। पहले निक जोनास के साथ अफेयर की बातें, उसके बाद फिल्म भारत छोड़ने की खबर और आखिरकार निक जोनास के साथ सगाई। इस बीच सगाई के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मां के बीच गजब की बॉन्डिंग नजर आई। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो निक जोनास की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों मां एक पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैंl मधु चोपड़ा पहले डांस करना शुरू करती हैं और निक जोनास की मां डेनिस जोनास वैसे ही डांस करने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए डेनिस जोनास ने लिखा है, 'थैंक यू मधु, अपना धैर्य रखने के लिए क्योंकि मुझे डांस करना नहीं आताl मैं आपको मिस कर रही हूंl'

ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस वर्ष अक्टूबर में शादी कर लेंगेl हालांकि दोनों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की हैl गौरतलब है कि 18 अगस्त को प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ मुंबई स्थित निवास पर पूरे हिंदुस्तानी रीति-रिवाज़ से सगाई और रोका की रस्म की। प्रियंका और निक के संबंधों को लेकर मीडिया और फैंस के बीच सुगबुगाहट तो काफ़ी पहले से थी, मगर उसकी पुष्टि सगाई वाले दिन तक नहीं हुई थी। 

 

Thank you @madhumalati for being patient with my lack of dance skills! I miss you. #engagementparty

A post shared by Denise Jonas (@mamadjonas) on Aug 28, 2018 at 6:14pm PDT

यह भी पढ़ें: गोल्ड मेडेलिस्ट बॉक्सिंग चैंपियन का किरदार निभाने जा रहे हैं शाहिद कपूर

यह भी पढ़ें: Box Office पर यमला... फिर से और स्त्री रिलीज़, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

chat bot
आपका साथी