रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच फिर दिखाई दिया ब्रोमांस, पढ़िए दोनों के बीच क्या हुई बातचीत

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच अच्छी बॉन्डिंग शुरुआत से रही है। दोनों फिल्म गुंडे में साथ नजर आए थे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 03:20 PM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 03:20 PM (IST)
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच फिर दिखाई दिया ब्रोमांस, पढ़िए दोनों के बीच क्या हुई बातचीत
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच फिर दिखाई दिया ब्रोमांस, पढ़िए दोनों के बीच क्या हुई बातचीत

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच एक बार फिर दिखाई दिया है ब्रोमांस। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे के सवालों के जवाब दिए हैं।

रणवीर सिंह ने एक फैन के वीडियो पर उत्तर देते हुए लिखा है कि इन दिनों अर्जुन कपूर व्यस्त हैं, जिसके चलते उनसे उनकी भेंट नहीं हो पा रही है लेकिन दोनों जल्द साथ दिखाई दे सकते हैं। इस पर अर्जुन कपूर ने भी रणवीर सिंह को उत्तर दिया है। रणवीर सिंह ने लिखा है, 'मैं भी अर्जुन कपूर को मिस करता हूं। बाबा के पास मेरे लिए अब समय नहीं है। वह बहुत व्यस्त हो गए हैं। इस समय वह पानीपत पर ध्यान दे रहा है। मेरा दोस्त बहुत मेहनत कर रहा है' इस पर जवाब देते हुए अर्जुन कपूर कहते हैं, 'बाबा जल्द आप से वापस मिलने आएगा क्योंकि बाबा ने बाबा से दोस्ती की है अय्याशी नहीं।' गौरतलब है कि यह फिल्म बाजीराव मस्तानी का डायलॉग रहा है, जिसे तोड़ मरोड़ कर अर्जुन कपूर ने कहा है। फिल्म बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की भूमिका में नजर आए थे रणवीर सिंह।

रणवीर सिंह अब जल्द फिल्म सिंबा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका है। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। सारा अली खान की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले 7 दिसंबर को उनकी पहली फिल्म केदारनाथ रिलीज हुई थी जिसमें लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे। वही अर्जुन कपूर अपनी फिल्म पानीपत को लेकर व्यस्त हैं। 

even i miss him alot. baba’s become too busy for me . focusing hard on Panipat ⚔️💪🏽 ma boiz gonna kill it https://t.co/2g0St7DN1Z

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 22, 2018

We will be back... Baba Ne Baba se dosti ki hai , Ayaashi nahi !!! https://t.co/KRL4bBAk02 — Arjun Kapoor (@arjunk26) December 22, 2018

यह भी पढ़ें: बीती रात एक बार फिर साथ नजर आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़ें: शादी के बाद कपिल शर्मा की जमकर खिंचाई, रणवीर-सारा संग ये Video देखिये

chat bot
आपका साथी