Mumbai Saga की शूटिंग हुई शुरू, पहला दिन रहा शानदार, डायरेक्टर संजय गुप्ता ने किया ट्वीट

ट्वीट में संजय गुप्ता ने लिखा है कि पहले दिन जीत हासिल की। ग्रेट क्रू ग्रेट कास्ट और ग्रेट एनर्जी सेट पर थी। यह वाकई स्पेशल होगा।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 06:53 PM (IST)
Mumbai Saga की शूटिंग हुई शुरू, पहला दिन रहा शानदार, डायरेक्टर संजय गुप्ता ने किया ट्वीट
Mumbai Saga की शूटिंग हुई शुरू, पहला दिन रहा शानदार, डायरेक्टर संजय गुप्ता ने किया ट्वीट

नई दिल्ली, जेएनएन। मल्टीस्टारर फिल्म मुंबई सागा की शूटिंग आज यानि मंगलवार को शुरू हो गई है। फिल्ममेकर संजय गुप्ता अपनी फिल्म मुंबई सागा की शूटिंग शुरू करने को लेकर, उत्साहित, बेचैन और नर्वस हो गए। दरअसल संजय ने मंगलवार को ट्वीट कर फिल्म को महत्वाकांक्षी और एडवेंचर्स बताया है। 

संजय गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा है कि सुबह के 5.30 बजे हैं और मैं चाय पी रहा हूं। दो घंटे से भी कम समय में मैं अपना पहला शॉट ले रहा होंगा। मैं उत्साहित, बेचैन और घबराया हुआ हूं। वास्तव में मैं यह सब महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं इस बेहद महत्वाकांक्षी और साहसिक सफर मुंबई सागा की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। 

It’s 5-30 in the morning and I’m having my cup of tea. In less than two hours I’ll be taking my first shot.
I’m excited, anxious, nervous... a bit of all actually as I embark on this very ambitious and adventurous journey called MUMBAI SAGA.

— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) August 27, 2019

इसके बाद एक और ट्वीट में संजय गुप्ता ने लिखा है कि पहले दिन जीत हासिल की। ग्रेट क्रू, ग्रेट कास्ट और ग्रेट एनर्जी सेट पर थी। यह वाकई स्पेशल है। 

#MumbaiSaga Day 1 conquered in style. Great crew, great cast, great energy on set. This one is definitely going to be special. — Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) August 27, 2019

यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 12: अब 200 करोड़ की तरफ निगाहें, Mission पर Akshay Kumar की टीम

यह भी पढ़ें: Batla House Box Office Collection Day 12: John Abraham की रफ्तार में आई कमी, 100 करोड़ से इतना दूर

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। मुंबई सागा एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 जून 2020 को रिलीज हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी