रणबीर-आलिया, अर्जुन-मलाइका, फरहान-शिवानी, वरुण-नताशा 2020 में करेंगे शादी? देखें तस्वीरें

Varun Dhawan Natasha Dalal Ranbir Kapoor Alia Bhatt Arjun Kapoor Malaika Arora Farhan Akhtar Shibani Dandekar खबरों के अनुसार 2020 में शादी कर सकते हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 02:50 PM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 02:51 PM (IST)
रणबीर-आलिया, अर्जुन-मलाइका, फरहान-शिवानी, वरुण-नताशा 2020 में करेंगे शादी? देखें तस्वीरें
रणबीर-आलिया, अर्जुन-मलाइका, फरहान-शिवानी, वरुण-नताशा 2020 में करेंगे शादी? देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएनl 2018 में बॉलीवुड के कई लोकप्रिय एक्ट्रेस ने शादी कर ली थीl इनमें सोनम कपूर (Sonam Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), नेहा धूपिया (Neha Dhupia), प्रियंका चोपड़ा (Priynka Chopra) जैसे नाम शामिल हैl

अब आ रही खबरों के अनुसार 2020 में वरुण धवन (Varun Dhawan) नताशा दलाल (Natasha Dalal) से, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) शिवानी दांडेकर (Shibani Dandekar) से शादी कर सकते हैंl

 

View this post on Instagram

At, by and on your side. @shibanidandekar ❤️ #poolheads #kohsamui #FarOutdoors

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on Jul 26, 2019 at 2:50am PDT

हालांकि यह अभी कयास है लेकिन जिस प्रकार से इनकी लव स्टोरी आगे बढ़ रही है इसे देखकर ऐसा लगता है कि 2020 में यह सब शादी कर सकते हैं। पहला नाम वरुण धवन और नताशा दलाल का हैl जिन्होंने अपने रिश्ते को अभी हाल ही में सार्वजनिक भी किया है और दोनों की शादी की डेट की खबरें भी बीच-बीच में आती रहती हैंl

 

View this post on Instagram

the one with all the joy 😇💥

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on Sep 16, 2018 at 12:55am PDT

हालांकि अभी इन दोनों ने कोई डेट तय नहीं की हैl दूसरा नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का हैl दोनों ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 2020 तक यह दोनों की शादी कर सकते हैंl

 

View this post on Instagram

Happy diwali 👷‍♂️👩🏻‍⚕️

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Nov 7, 2018 at 9:51am PST

अगला नाम मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हैl मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लिया है और अब वह अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है और यह कहा जा रहा है कि दोनों 2020 में शादी कर सकते हैंl

 

View this post on Instagram

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Jun 26, 2019 at 9:42am PDT

यह भी पढ़ें: बौखलाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस की गिरी हुई हरकत, Sushma Swaraj के निधन पर कहा...

वहीं फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर की शादी भी 2020 में होने की बात कही जा रही हैl दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया हैl

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी