Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर के परिवार से मिलिए, मम्मी-पापा, बहन और पत्नी Deepika Padukone संग देखें खास तस्वीरें

Happy Birthday Ranveer Singh रणवीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 05 Jul 2019 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 09:32 AM (IST)
Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर के परिवार से मिलिए, मम्मी-पापा, बहन और पत्नी Deepika Padukone संग देखें खास तस्वीरें
Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर के परिवार से मिलिए, मम्मी-पापा, बहन और पत्नी Deepika Padukone संग देखें खास तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। 6 जुलाई यानि आज रणवीर सिंह का बर्थडे होता है। इस साल रणवीर अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह की पिछली दो फिल्में सिंबा और गल्ली बॉय सुपरहिट रही हैं। इन दिनों वे 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीत पर बन रही कपिल देव की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। जाहिर है आज रणवीर सिंह जितने सफल और लोकप्रिय हैं और आज उनके पास जितना काम है यह सब बिना उनके परिवार के सपोर्ट के संभव नहीं था। तो आइए हम आपको मिलवाते हैं रणवीर सिंह के पिता, उनकी मां और उनकी बहन से। साथ ही रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण से भी। इस खबर में रणवीर सिंह के बचपन की कुछ तस्वीरों को भी शामिल किया गया है। 

सबसे पहले बता दें कि रणवीर सिंह ने पिछले साल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर जब यह शादी से जुड़ी पहली तस्वीर को रणवीर और दीपिका ने शेयर किया था तो यह वायरल हुई थी। 

लंबे समय से दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्में बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गोलियों की रासलीला रामलीला में काम किया। इस समय ही दोनों के बीच प्यार हुआ और पिछले साल नवंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे। 

आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी के बेहद करीब हैं। पिछले साल फादर्स डे के मौके पर रणवीर ने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें रणवीर अपने पापा को चूम रहे थे!

 

View this post on Instagram

Pappi to Pappa 😘 #happyfathersday #mainman

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jun 17, 2018 at 6:30am PDT

 इस साल भी उन्होंने फादर्स डे पर खास तस्वीर शेयर की थी। 

 

View this post on Instagram

well, now you Know .... 👨🏻‍🚀 #og #hypebeast #happyfathersday #iloveyoupapa

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jun 15, 2019 at 4:48pm PDT

पापा और अपने दादा के साथ रणवीर के बचपन की एक और तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। यह तस्वीर रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

रणवीर की मॉम का नाम अंजु भवनानी हैं। रणवीर ने अपने नाम में रणवीर सिंह ने अपने नाम से भवनानी हटा दिया था क्योंकि उनके मुताबिक उससे उनका नाम कुछ ज्यादा ही लम्बा हो रहा था।

मॉम और डैड के अलावा रणवीर अपनी दीदी के बेहद करीब हैं। मीडिया से बात करते रणवीर सिंह ने कहा भी था कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। वो गिफ्ट जब भी देतीं तो ढेर सारा गिफ्ट लेकर आतीं हैं। रणवीर ने यह भी बताया था कि लोग उनके दांतों की बहुत तारीफ करते हैं और उनके दांत इतने अच्छे इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी दीदी रितिका ने बचपन में उन्हें खूब सारी चॉकलेट्स खिलाई हैं। पिछले साल राखी के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी बहन के साथ यह तस्वीर सोशल साइट्स पर शेयर की थी। 

लगता है रणवीर को बचपन से ही अपनी फिटनेस का ध्यान रखना आ गया था। रणवीर के बचपन की इस तस्वीर में आप उन्हें जिम में कुछ यूं मगन देख सकते हैं। 

रणवीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है। 

यह भी पढ़ें: Salman Khan की 29 साल पुरानी ये हीरोइन आज भी हैं ग्लैमरस, देखें वीडियो और तस्वीरें

chat bot
आपका साथी