Entertainment Top News 28 March: कोरोना की चपेट में आए MM Keeravani, चोट लगने के बाद फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

Entertainment Top News 28th March हाल ही में आरआरआर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर चर्चा में आए एमएम कीरावानी कोविड की चपेट में आ गए हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में होने वाली राजनीति पर चुप्पी तोड़ी है।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2023 10:37 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2023 10:37 AM (IST)
Entertainment Top News 28 March: कोरोना की चपेट में आए MM Keeravani, चोट लगने के बाद फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
Entertainment Top News 28th March, Twitter Images

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 28th March: मंगलवार को ऑस्कर विनर एमएम कीरावानी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। बीते दिन उन्होंने 'आरआरआर' एक्टर राम चरण के बर्थडे पार्टी में भी हिस्सा लिया। वहीं, हाल ही में अमिताभ बच्चन के शूटिंग सेट पर घायल होने की खबर सामने आई थी। अब ठीक होने के बाद बिग बी ने फैंस से मुलाकात की। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

एमएम कीरावानी हुए कोविड पॉजिटिव

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। आए दिन बढ़ती संख्या में लोग एक बार फिर इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी ये वायरस पहुंच गया है। हाल ही में एक्ट्रेस किरण खेर और पूजा भट्ट इसकी चपेट में आई हैं। वहीं अब फिल्म 'आरआरआर' के फेमस सॉन्ग 'नाटू नाटू' के म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावानी (MM Keeravani) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चोट लगने के बाद पहली बार बिग बी ने फैंस से की मुलाकात

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बीते दिनों हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ही दी थी। हालांकि अब बिग बी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस संग मुलाकात भी की। अभिनेता को देखने के लिए उनके कुछ फैंस जुहू स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। सोमवार को अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में बिग बी हमेशा से थोड़े अलग अंदाज में नजर आए। फैंस से मिलने के लिए अमिताभ ने वाइट कुर्ता-पजामा और जूते पहने। यहां पढ़ें पूरी खबर...

प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में किया गया परेशान

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा विदेशी जमीन पर अब तक कई बार देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं। बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस होते हुए भी उन्होंने हॉलीवुड में हाथ आजमाने का फैसला किया। अब उन्होंने अपने इस निर्णय के पीछे की असली वजह बताई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों के साथ उनके रिश्ते भी खराब हो गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ऑस्कर खरीदने के इल्जाम पर राजामौली के बेटे ने बताई सच्चाई

 95 वें अकादमी पुरस्कार में ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली फिल्म 'आरआरआर' को लेकर फैंस अभी खुशी ही मना रहे थे, कि अचानक इस अवॉर्ड को पैसे देकर खरीदे जाने की खबरों ने तूल पकड़ ली। पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा है कि 'आरआरआर' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड खरीदे गए थे। इसके लिए टीम ने 80 करोड़ खर्च भी किए थे। वहीं, अवॉर्ड के लिए पैसे खर्च करने की असल सच्चाई क्या है, इसका खुलासा एसएस राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

राम चरण के जन्मदिन पर लगा सितारों का मेला

ग्लोबल स्टार राम चरण (Ram Charan) ने 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ये जन्मदिन एक्टर के लिए बेहद खास रहा। एक तरह जहां उनकी फिल्म  'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीता। तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला जल्द ही मां बनने वाली है। ऐसे में एक्टर के लिए ये जन्मदिन बेहद यादगार रहा। इस खास मौके पर उन्होंने अपने हैदराबाद वाले घर पर पार्टी का आयोजन किया, जिसमे साउथ की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थी। एसएस राजामौली से लेकर विजय देवरकोंडा समेत कई सितारे राम चरण की पार्टी में पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

chat bot
आपका साथी