डेंगू पर फिल्म बनाएंगे आदित्य चोपड़ा

फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने 2012 में अपने पिता यश चोपड़ा को डेंगू की बीमारी के चलते खो दिया था। अब उन्होंने फैसला किया है कि वो एक शॉर्ट फिल्म के जरिए लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरुक करेंगे।

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sun, 08 Feb 2015 08:46 AM (IST) Updated:Sun, 08 Feb 2015 09:02 AM (IST)
डेंगू पर फिल्म बनाएंगे आदित्य चोपड़ा

मुंबई। फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने 2012 में अपने पिता यश चोपड़ा को डेंगू की बीमारी के चलते खो दिया था। अब उन्होंने फैसला किया है कि वो एक शॉर्ट फिल्म के जरिए लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरुक करेंगे।

ये क्या! दीपिका की तरफ देखते तक नहीं रणवीर

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) से संपर्क करके डेंगू को लेकर सांख्यिकीय आंकड़े मांगे हैं। इस खबर की पुष्टि करते हुए बीएमसी के अध्यक्ष सीताराम कुंते ने कहा, 'आदित्य चोपड़ा ने अपने एक करीबी के जरिए हमसे संपर्क किया। जब वो मुझसे मिले तो उन्होंने बताया कि वो डेंगू पर एक शॉर्ट फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने हमसे इस बीमारी के बारे में तकनीकि जानकारियां मांगी हैं। हम उन्हें जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे, लेकिन फिल्म बनाने पैसा खर्च वो करेंगे। फिलहाल बातचीत चल रही है।'

कट्रीना से सगाई के सवाल पर पहली बार बोले रणबीर

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, 'अक्टूबर 2014 में चार हजार मुंबई वासी डेंगू की चपेट में थे।' 2013 में डेंगू से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

'षमिताभ' देखने के बाद ससुर के गले लग गईं ऐश्वर्या

chat bot
आपका साथी