यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये क्या! दीपिका की तरफ देखते तक नहीं रणवीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार के चर्चे आजकल आम हो गए हैं। 'राम लीला' की ये जोड़ी जल्द ...और पढ़ें

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार के चर्चे आजकल आम हो गए हैं। 'रामलीला' की ये जोड़ी जल्द ही संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी नज़र आएगी। लेकिन सुनने में आ रहा है कि रणवीर आजकल फिल्म के सेट पर दीपिका की तरफ देखते भी नहीं हैं।
तो क्या दोनों के बीच झगड़ा हो गया है? हम आपको इसका जवाब भी दे देते हैं। दरअसल भंसाली ने रणवीर से कहा है कि वो खुद को बाजीराव के किरदार में पूरी तरह ढाल लें। ये पंजाबी एक्टर बचपन से मुंबई में रहे हैं और मराठी अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन 17वीं में सदी की मराठी और आज की मराठी में काफी बदलाव आ गया है। इसलिए रणवीर को उस समय की मराठी की बारीकियां समझनी पड़ रही हैं।
40 साल बाद पाकिस्तान में रिलीज होगी 'शोले'
बेशक भंसाली रणवीर की लगन से खुश भी हैं। एक सूत्र ने कहा, 'फिल्म के काफी लंबे मोनोलॉग हैं, जिन्हें रणवीर बिनी किसी गलती के पढ़ जाते हैं। उनके समर्पण का लेवल शानदार है। शॉट्स के बीच में रणवीर अपना ध्यान नहीं भटकने देना चाहते। वो बाजीराव मस्तानी के सेट पर मस्ती नहीं करते। वो सेट पर चुप रहते हैं और सिर्फ कैमरे के सामने ही बोलते हैं। वो फिल्म की कास्ट और क्रू ही नहीं बल्कि दीपिका की तरफ भी देखकर नहीं मुस्कुराते।'
वाकई! रणवीर की लगन को मानना पड़ेगा।
