बिग बॉस-9: ये क्‍या, प्रिया ने प्रिंस को कह दिया 'कायर'

रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में इन दिनों झगड़ों का दौर चल रहा है। शो में 86वें दिन की शुरुआत 'दो और दो पांच' गाने से हुई। इसके बाद रोशेल ने प्रिया से माफी भी मांगी, क्योंकि रोशेल ने ही प्रिया का स्टोल छुपाया था, लेकिन...

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2016 07:41 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2016 07:49 AM (IST)
बिग बॉस-9: ये क्‍या, प्रिया ने प्रिंस को कह दिया 'कायर'

मुंबई। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में इन दिनों झगड़ों का दौर चल रहा है। कभी रोशेल तो कभी मंदना, कभी प्रिया तो कभी ऋषभ। इस बार प्रिया और प्रिंस का मसला सामने आया हैं।

बर्थडे स्पेशल :'बिल्लो रानी' के इतने लव अफेयर्स, कभी जॉन रहे, अब करण

इन तमाम झगड़ों में एक समान बात यह है कि सभी का विवाद प्रिया से हुआ है। शो में 86वें दिन की शुरुआत 'दो और दो पांच' गाने से हुई। इसके बाद रोशेल ने प्रिया से माफी भी मांगी, क्योंकि रोशेल ने ही प्रिया का स्टोल छुपाया था। उन्होंने इस माफी को स्वीकार किया। लेकिन जब मंदना ने माफी मांगी तो प्रिया ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

कट्रीना ने दिया चौंकाने वाला बयान, पुरुषों को बताया कम दिमाग वाला!

दूसरी तरफ ऋषभ ने मंदना से कहा कि किसी से माफी की उम्मीद न की जाए। प्रिया ने शो में अपनी सहूलियत के हिसाब से दोस्त बनाए हैं। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह रही कि प्रिंस ने मंदना का फेवर किया। प्रिया को कहा कि उसे माफी को स्वीकार करना चाहिए। प्रिया भी पहले मतलबी व्यवहार कर चुकी हैं।

बड़ा उलटफेर, सनी देओल की 'घायल वन्स अगेन' अब इस डेट को होगी रिलीज

बस इसके बाद सारे तालमेल बिगड़ गए। प्रिया ने प्रिंस को लेकर ही कमेंट कर दिया। प्रिया ने प्रिंस को 'कॉवर्ड' कहा।

chat bot
आपका साथी