'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज होगा 'बाजीराव मस्‍तानी' का ट्रेलर!

फिल्‍ममेकर संजय लीला भंसाली की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्‍टारर ऐतिहासिक फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' का ट्रेलर सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' के साथ शुक्रवार को रिलीज होगा।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2015 10:49 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2015 11:00 AM (IST)
'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज होगा 'बाजीराव मस्‍तानी' का ट्रेलर!

मुंबई। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के साथ शुक्रवार को रिलीज होगा।

शाहरुख की 'फैन' का टीजर देखे बिना ही सलमान ने दे डाली ये राय

भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हो रही है। बता दें कि इसी दिन शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले' भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

ये रणदीप हुड्डा खुलेआम किसके साथ फरमा रहे हैं रोमांस?

हालांकि बताया जा रहा है कि 'बाजीराव मस्तानी' का आधिकारिक ट्रेलर कल सोशल मीडिया पर रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद थिएटर्स में भी 'बजरंगी भाईजान' के साथ 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर दिखाया जाएगा।

सैफ-कट्रीना की फिल्म 'फैंटम' के लिए बजी जमकर तालियां

गौरतलब है कि 'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम (रणवीर सिंह) और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका पादुकोण) की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

chat bot
आपका साथी