अर्जुन कपूर ही होस्‍ट करेंगे 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन

अर्जुन कपूर की वजह से शो 'खतरों के खिलाड़ी' युवाओं में काफी लोकप्रिय रहा। यही वजह है कि मेकर्स फिर अर्जुन को इस शो के अगले सीजन की कमाल थमाने जा रहे हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 31 May 2016 10:19 AM (IST) Updated:Tue, 31 May 2016 10:30 AM (IST)
अर्जुन कपूर ही होस्‍ट करेंगे 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन

मुंबई। अर्जुन कपूर एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने टीवी पर शो 'खतरों के खिलाड़ी 7' से डेब्यू किया था। सुनने में आ रहा है कि इस शो के अगले सीजन को भी अर्जुन कपूर ही होस्ट करने जा रहे हैं।

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर ही 'खबरों के खिलाड़ी 8' में कंटेस्टेंट को खतरों से रूबरू कराते हुए नजर आएंगे। हालांकि पहले सुनने को मिल रहा था कि फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की इस शो में होस्ट के रूप में वापसी हो सकती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। अर्जुन से पहले इस शो को रोहित शेट्टी ही होस्ट करते नजर आ रहे थे।

देखिए, रितेश-नरगिस की 'बैंजो' का म्यूजिकल ट्रेलर हुआ रिलीज

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'चैनल अर्जुन से काफी खुश हैं और अगले सीजन को होस्ट करने के लिए उनसे बात कर रहे हैं। जब शो का पिछला सीजन खत्म हुआ था, तो चैनल के अधिकारियों ने अर्जुन की काफी तारीफ की थी। अर्जुन को अब तक का सबसे बेहतरीन होस्ट बताया था। चैनल का मानना है कि अर्जुन के होस्ट बनने से शो के साथ यंगस्टर भी काफी संख्या में जुड़ गए हैं। ऐसा पिछले सीजन में देखने को नहीं मिला था।'

सूत्रों की मानें तो चैनल ने अर्जुन से शो के अगले सीजन के बारे में बात कर ली है। अर्जुन ने इसके लिए हामी भी भर दी है। वैसे बता दें कि अर्जुन से पहले इस शो को रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा होस्ट कर चुके हैं। हालांकि इस शो के सबसे ज्यादा (तीन) सीजन अक्षय कुमार ने होस्ट किए हैं। अक्षय ने इस शो का पहला, दूसरा और चौथा सीजन होस्ट किया था। वहीं प्रियंका ने शो का तीसरा सीजन और रोहित शेट्टी ने पांचवां और छठा सीजन होस्ट किया था।

विद्या बालन बोलीं, पति सिद्धार्थ नहीं हैं मुझसे नाराज

chat bot
आपका साथी