विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, रितेश-नरगिस की 'बैंजो' का म्‍यूजिकल ट्रेलर हुआ रिलीज

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 31 May 2016 08:03 AM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 08:53 AM (IST)

रितेश को फिल्‍म में 'बैंजो की दुनिया का बच्‍चन' बताया गया है। फिल्‍म में वह रॉकस्‍टार के लुक में नजर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म 'बैंजो' का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 'बैंजो' के टीजर बच्चन टच लिए हुए हैं। टीजर में अभिषेक बच्चन फिल्म के हीरो रितेश के बारे में बता रहे हैं।

रितेश को इस फिल्म में 'बैंजो की दुनिया का बच्चन' बताया गया है। फिल्म में वह एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। रितेश एक रॉकस्टार के रूप में नजर आ रहे है। कंधों तक बाल बढ़ाए हुए हैं और कपड़े भी कुछ रॉकस्टार्स के जैसे ही हैं। रितेश ने 'बैंजो' का टीजर ट्विटर पर शेयर करते अभिषेक बच्चन का धन्यवाद दिया। 'बैंजो' के टीजर में एक गणपति सॉन्ग का सीक्वेंस भी सुनाई दे रहा है।

नरगिस फाखरी 'बैंजो' के टीजर में अलग-अलग लुक्स में नजर आ रही हैं। हालांकि पहले सुनने में आया था कि नरगिस इस फिल्म में न्यूयॉर्क से आई एक डीजे का किरदार निभा रही हैं। हालांकि अभी तक नरगिस के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

रवि जाधव के निर्देशन में बनी 'बैंजो' से रितेश को काफी उम्मीदें हैं। रितेश का कहना है कि 'बैंजो' से युवाओं में संगीत को लेकर रुचि बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 'बैंजो' की कहानी लड़कों के बैंड के इर्दगिर्द घूमती है। यह उन युवकों के बारे में हैं, जो जानते है कि अपनी कला दिखाने का यही समय है। रितेश फिल्म में मराठी बोलते हुए भी नजर आएंगे। रितेश ने बताया कि वह जब छोटे थे तो बैंजो बताया करते थे। इसलिए फिल्म में उनके लिए बैंजो बजाना कोई नई बात नहीं थी। हालांकि उन्हें फिल्म में बैंजो बजाने के लिए ट्रेनिंग लेनी पड़ी।