सिर्फ रील में ही नहीं, रियल लाइफ में भी अर्जुन कपूर की रह चुकी हैं हाफ गर्लफ्रेंड

चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और मोहित सूरी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 10 Apr 2017 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 10 Apr 2017 03:16 PM (IST)
सिर्फ रील में ही नहीं, रियल लाइफ में भी अर्जुन कपूर की रह चुकी हैं हाफ गर्लफ्रेंड
सिर्फ रील में ही नहीं, रियल लाइफ में भी अर्जुन कपूर की रह चुकी हैं हाफ गर्लफ्रेंड

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में माधव झा का किरदार निभा रहे हैं, जो कि बिहार का रहना वाला है और दिल्ली आकर उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। मगर वह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बन कर नहीं रहना चाहतीं इसलिए रिश्ता हाफ गर्लफ्रेंड का बन जाता है। ऐसा रिश्ता, जो दोस्ती से ज़्यादा है, प्यार थोडा कम।

मुंबई में हुए इस ट्रेलर लॉन्च में अर्जुन और श्रद्धा के चेतन भगत और मोहित सूरी भी मौजूद थे। इस दौरान अर्जुन ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक रोचक किस्सा बताया कि निजी जिंदगी में भी किसी ज़माने में उनकी हाफ गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। अर्जुन ने बताया कि वह उनकी कॉलेज की एक लड़की थी, जिसे वह बेहद पसंद करते थे लेकिन वह कभी हिम्मत नही जुटा पाए कि वह उससे कह पाएं कि वह उन्हें पसंद करते हैं। फिर एक दिन उन्होंने तय किया कि वह आज बोल कर ही रहेंगे। उन्होंने हिम्मत की। उसी दिन पार्टी जब वह किसी और लड़के के साथ आ रही थी तो अर्जुन ने अपने दिल को समझाया और कहा कि शायद , वह उसका भाई होगा लेकिन उस लड़की ने आकर अर्जुन से कहा कि "मीट माय बॉयफ्रेंड" .

यह भी पढ़ें:आ गई रितिक रोशन की मराठी फिल्म की तारीख़, जानिये कब होगी रिलीज़ 

 

अर्जुन कहते हैं " मुझे उस वक़्त लगा कि मैं चार घंटे पहले बोल देता तो आज वह साथ होती। मुझे पता है कि आज वह लड़की लंदन में सेटेल हैं, लेकिन वह आज भी उसे याद करते हैं और अपनी हाफ गर्लफ्रेंड ही मानते हैं। अर्जुन ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने उस लड़की को काफी याद किया लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन ने श्रद्धा को ही अपनी रील लाइफ हाफ गर्लफ्रेंड बना लिया और अब रिलीज़ तक तक वह श्रद्धा को ही अपनी हाफ गर्लफ्रेंड मानना चाहेंगे। अर्जुन ने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी बिहार, दिल्ली और न्यूयार्क के बीच चलती है।

यह भी पढ़ें:...तो इस कारण अपना सोलो अलबम नहीं ला पा रहे हैं बादशाह 

चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और मोहित सूरी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी